
मावली ! लदानी ( मेवाड़) , मावली एवं आसपास के गावों में तेज मेघगरजना के साथ मेघ हुए मेहरबान। सायंकाल 6 बजे से वर्षा हुई प्रारंभ। दिन भर तेज धूप के बाद सायं वर्षा के बाद मौसम हुआ नम। चार -पांच दिन तक तेज धूप से किसानों को फसलों की निराई गुड़ाई करने, खरपतवार निकालने का अच्छा अवसर मिल गया।
मुख्य फसलों के साथ अन्य पौधे, घास, खरपतवार आदि
हटाने, समाप्त करने के लिए किसानों द्वारा खरपतवार नाशक दवाई भी छिड़काव करने के कार्य किये गए।
वर्षा के आने से फसलों में पुनः रौनक लौट आई।
सुहाना मौसम होने से पशु, पक्षियों, जीव, जन्तुओं राहतभरी सांस ली ।








Users Today : 75