Home » उदयपुर जिला » हरियालो राजस्थान कार्यक्रम के तहत विद्यालय स्टॉफ द्वारा बाल वाटिका का निर्माण

हरियालो राजस्थान कार्यक्रम के तहत  विद्यालय स्टॉफ द्वारा बाल वाटिका का निर्माण

भींडर (कन्हैयालाल मेनारिया बासड़ा)!राजस्थान सरकार के द्वारा संचालित हरित राजस्थान कार्यक्रम के अंतर्गत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बामणिया परिसर को हरा-भरा बनाने और विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति अलख जगाने की सोच को लेकर विद्यालय स्टॉफ  द्वारा 2100 रुपए की दर से 10 पौधे  (बोटल पाम- 15 फीट  ) व तारबंदी  कर बाल वाटिका  का निर्माण किया गया । स्थानीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक  विजयलाल मेनारिया ने बताया कि इससे ग्रामीणों व बच्चों में पर्यावरण के प्रति एक सकारात्मक सोच का निर्माण होगा ।
इस प्रकार की वाटिका का निर्माण कर  विद्यालय द्वारा स्थानीय क्षेत्र में एक अनूठे उदाहरण की पहल की है । इस मौके पर सीबीईओ भींडर श्री राजेंद्र कुमार चौबीसा  , एसीबीईओ श्री रमेश खटीक  ,विधायक प्रतिनिधि श्री गिरधारी लाल पालीवाल  ,  एस एम सी अध्यक्ष श्री भंवर लाल पालीवाल , कृष्णकांत पालीवाल , विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री विजयलाल मेनारिया जी , संपूर्ण स्टाफ सदस्य और बच्चे उपस्थित रहे ।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?