
खैरवाड़ा (धरणेन्द्र जैन)। उपखंड के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पोगराकलां में अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कन्हैयालाल खराड़ी ,प्रधानाचार्य राकेश कुमार डामोर पोगराकलां , प्रधानाचार्य लालशंकर पांडोर खेरवाड़ा , प्रधानाचार्य दिनेश रावल मॉडल स्कूल खेरवाड़ा व सरपंच संगीता देवी पोगराकलां द्वारा हरियालो राजस्थान एक पौधा मां के नाम ,एक पौधा प्रकृति के नाम थीम पर विद्यालय परिसर में कटहल , मीठा नीम,आम, अमरूद , जामुन, शहतूत, केला, शीशम के पौधे लगा कर वृक्षारोपण किया गया । कार्यक्रम के इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी द्वारा पूर्व सत्रपर्यंत वृक्षारोपण कर विद्यालय को हरा भरा रखने पर प्रधानाचार्य व स्टॉफ का पर्यावरण के प्रति लगाव की सराहना की । विद्यालय के वृक्षारोपण प्रभारी सतीश मीणा द्वारा बताया गया कि पूर्व दो सत्रों में विद्यालय परिसर में गुलाब वाटिका व औषधीय वाटिका तैयार की गई थी जो विद्यालय को गुलाब की महक प्रदान कर रही है। प्रधानाचार्य ने सभी छात्रों को एक पौधा मां के नाम व एक पौधा प्रकृति के नाम पर लगाने का संकल्प दिलाया और सभी छात्रों को 10-10 पौधें लगाने एवं पौधों की रक्षा करने हेतु प्रेरित किया गया। सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार प्रकट किया इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक विनोद कुमार मीणा, राजेंद्र कुमार अहारी, संजय कुमार डामोर, सतीश मीणा, लता त्रिवेदी, संगीता मीणा, आशा सामलिया, सविता जोशी, मरताराम परमार, रतन लाल ननोमा, कन्हैया लाल डामोर, भेरूसिंह राजपूत, ईश्वर लाल डामोर, दिनेश अहरी, परमेश्वर लाल मीणा,सत्यनारायण ननमा व समस्त छात्र छात्रा उपस्थित रहे।








Users Today : 75