

गुरु पूर्णिमा पर भाजपा मेवल ने किया साधु संतों का पूजन
खैरवाड़ा (धरणेन्द्र जैन)। भाजपा उदयपुर देहात के जिले भर में गुरु वंदन कार्यक्रम के तहत गुरु पूर्णिमा पर मेवल मंडल भाजपा की और से जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी एवं भाजपा मेवल मंडल अध्यक्ष नाहर सिंह राठौड़ के नेतृत्व में सराडी बावन मठ हिंगलाज धुनी के महत चेतन गिरी जी महाराज एवं करावली रोड़देश्वर महादेव मंदिर के महंत चेतन गिरी जी महाराज का पूजन किया गया एवं भगवा शाल ,श्रीफल एवं दक्षिणा भेंट कर चरण वंदन कर पूजन किया गया ।
संतो ने भाजपा पदाधिकारियों को राष्ट्र ,समाज एवं धर्म अध्यात्म हेतु सदैव कार्य करने का आशीर्वाद दिया । इस अवसर पर भाजपा मंडल महामंत्री केशव चोबिसा,भाजपा मंडल मंत्री नाथू सिंह गुडेल,वरिष्ठ भाजपा नेता नारा भाई गामडा,लक्ष्मण सिंह पानीकोटडा,भाजपा आईटी सेल संयोजक अशोक सुथार एवं भाजपा के पदाधिकारी ,कार्यकर्ता मौजूद रहे।








Users Today : 75