Home » उदयपुर जिला » व्यापार महासंघ ने उपखंड अधिकारी को दि विदाई

व्यापार महासंघ ने उपखंड अधिकारी को दि विदाई 

फोटो।  उपखंड अधिकारी को विदाई देते व्यापार महासंघ के पदाधिकारी।

क्षेत्र के चारों उपखंड कार्यालय में पद हुए खाली 


खैरवाड़ा (धरणेन्द्र जैन)। कस्बे के संयुक्त व्यापार महासंघ ने उपखंड अधिकारी सत्यनारायण विश्नोई को प्रशिक्षण कार्यकाल पूर्ण होकर जयपुर रिलीव होने पर मेवाड़ी पगड़ी बंधवा, श्रीफल भेंट कर तथा ऊपरणा ओढ़ा  कर विदाई दी। सयुक्त व्यापार महासंघ के प्रवक्ता धरणेन्द्र जैन ने बताया कि इस अवसर पर समस्त पदाधिकारीयों ने उनके कार्यकाल के दौरान आमजन की समस्याओं के निराकरण हेतु किए गए कार्यों का स्मरण कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें विदा किया। इस दौरान व्यापार महासंघ के अध्यक्ष अमित कलाल, संरक्षक पारस जैन, मंत्री मुकेश कलाल ,संगठन मंत्री सुनील राजपुरोहित आदि उपस्थित थे। 

क्षेत्र के चारों कार्यालय में पद हुए रिक्त 
इस बीच खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के खेरवाड़ा, ऋषभदेव, नयागांव एवं सेमारी उपखंड कार्यालय में से दो  कार्यालय खेरवाड़ा एवं ऋषभदेव में कार्यवाहक के रूप में दो प्रशिक्षु अधिकारी लगाए गए थे, लेकिन वे भी अपने अगले पड़ाव को लेकर बुधवार को जयपुर के लिए रिलीव हो गए । अब सभी चारों उपखंड कार्यालय में  उपखंड अधिकारी का पद रिक्त हो गया है। खेरवाड़ा उपखंड अधिकारी का चार्ज अस्थाई रूप से कपिल कोठारी उपखंड अधिकारी झाडोल को दिया गया है।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?