Home » धर्म » प्राचीन तीर्थ गोदावरी धाम पर गुरू पुर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया

प्राचीन तीर्थ गोदावरी धाम पर गुरू पुर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया

खैरवाड़ा (धरणेन्द्र जैन)।   समीप स्थित प्राचीन तीर्थ स्थान गोदावरी धाम शिव मंदिर पर गुरू पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम मनाया गया।
गोदावरी मंदिर विकास समिति के मिडिया प्रभारी हसमुख पानेरी ने बताया कि अलसुबह गोदावरी महादेव का गुलाब के पंखुडिया से विशेष श्रंगार छाणी निवासी संजय भाई मेहता द्वारा किया गया,साथ ही ब्रह्मलीन मंहत गोवर्धन गिरी महाराज की प्रतिमा का भी विभिन्न प्रकार के फुलों एंव मालाओं से सजावट की गई।
प्रातःकालीन के शुभ मुहूर्त में ब्रह्मलीन श्री मंहत गोवर्धन गिरी महाराज का स्मरण करते हुए उनकी पावन चरण पादुका का पूजन मंदिर पुजारी हंसगिरी एंव आचार्य प्रभाशंकर त्रिवेदी [जावली] द्बारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। गुरूजी के शिष्यों ने भी चरण पादुका का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। शिष्यों एंव हजारों श्रध्दालुओं ने गुरूजी की प्रतिमा पर श्रध्दा-सुमन पुष्प अप्रित किए।तत्पश्चात शिष्यों ने श्री मंहत की गादी पर अपनी यथा शक्ति दक्षिणा भेंट की।
मंदिर विकास समिति द्वारा आगन्तुकों का स्वागत एंव अभिनंदन किया गया।
मंदिर जीर्णोद्धार की प्रगति देख सभी श्रध्दालु  हर्षित हुए।
इस अवसर पर हजारो श्रध्दालुओं ने भगवान देवाधिदेव महादेव के दर्शन लाभ लिए।
तत्पश्चात आषाढ शुक्ल पूर्णिमा  महोत्सव पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया,जिसमें दुर-दुर गांवों के भक्तों ने ब्रह्मलीन मंहत गोवर्धन गिरी के प्रतिमा के दर्शन कर लगभग पांच हजार से ज्यादा भक्तो प्रसादी की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में गोदावरी मंदिर विकास समिति के सरक्षंक अमृत डामोर, प्रकाश कलाल, बालूराम जोधावत, बंशी भाई पटेल, अध्यक्ष भरत कलाल, सचिव शंकर पंचाल, कोषाध्यक्ष बदामीलाल सुधार, नरेन्द्र व्यास, अशोक त्रिवेदी, हरीश पानेरी, अर्जुन पंचाल, नंदकिशोर त्रिवेदी, मनोज कलाल, दिनेश ननेमा, मरताराम दरंगा,कैलाश दजी,  मुकेश अहारी,शांतिलाल पटेल,नरेश अग्रवाल, डां लोकेश कलाल, प्रहलाद भाटिया ,बंशीलाल पंचाल, निखिल नरवरिया,लव शितलानी ,देवीलाल कलाल, घनराज दरंगा, सोमा रावल आदि का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।
भंडारे की व्यवस्थाऐ में  गोदावरी धाम के आसपास क्षैत्रों के धार्मिक संगठन गोदावरी मंदिर विकास समिति ,गणपति नवयुवक मंडल, खेरवाडा,कटेवड़ी, जय अंबे नवयुवक मंडल पलसिया,कटेवड़ी, महुदरा,साई सेवा समिति ,अंबाजी सेवा समिति,लक्ष्मीनारायण नवयुवक मंडल, शीतला माता मित्र मंडल खेरवाडा,लक्ष्मीनारायण नवयुवक मंडल महुदरा के कार्यकर्ताओ ने सम्पूर्ण परोसगारी एंव  जलपान की व्यवस्था संभाली।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?