
खैरवाड़ा (धरणेन्द्र जैन)। ऋषभदेव नगर स्थित कांच के मंदिर में अष्ठानिका पर्व के अवसर पर क्षुल्लिका आराधना श्री ने कहा नंदीश्वरदीप की पूजा अर्चना करने से सम्यक दर्शन प्राप्त होता है, जिससे आत्मा मोक्ष मार्ग को प्रशस्त होती है। वे अष्टांहिका पर्व के उपलक्ष में कांच के मंदिर में धर्म सभा को संबोधित कर रही थी। उन्होंने अष्टांहिका पर्व में लगातार सात उपवास करने वाली वर्ती कमलाबाई नागदा को आशीर्वाद प्रदान करते हुवे कहा तप त्याग एवम सयम से आत्मा की शुद्धि होती है। समाज के धर्म मंत्री मुकेश गांधी ने बताया कि पंडित जयंत गांधी ने मंत्रोच्चारण कर अभिषेक, शांति धारा कराकर नंदीश्वर दीप के 52 जिनालयों की पूजा अर्चना करवाई। इस मौके पर क्षुल्लिका रत्न श्री, मीनू दीदी, गुड़िया दीदी, ब्रह्मचारी सुरेश भैया , समाज के नगर सेठ राजमल कोठारी, अध्यक्ष महान शिक्षाविद, जन जन के लाडले , समाज को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाले भूपेंद्र कुमार जैन, उपाध्यक्ष धन पाल भंवरा, वित्तमंत्री बसंती लाल भंवरा, चंद्र प्रकाश दोवडिया, महिला मंडल अध्यक्ष महा लक्ष्मी पंचोली, महामंत्री मंजू भंवरा, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी किकावत, धर्म मंत्री उषा भंवरा ,लंका नोगामा, मंजू वालावत, चरुमति, साधना वानावत, नीलम वानावत ,सुषमा कोठारी , मालती तापड़िया, मणि सिसपुरिया, शीला गणोदिया, राज दुलारी गांधी सहित कई समाज जन उपस्थित थे।








Users Today : 82