Home » उदयपुर जिला » अमृत देवी परमार का वदनपुरा नलाफला श्मशान में मंगलवार को दाहसंस्कार किया

अमृत देवी परमार का वदनपुरा नलाफला श्मशान में मंगलवार को  दाहसंस्कार किया

खैरवाड़ा (धरणेन्द्र जैन)। विधायक एवं पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री  डाक्टर दयाराम परमार की पत्नी अमृत देवी परमार लम्बे समय से बीमार चल रही थी।  अमृत देवी परमार का इलाज उदयपुर के गीतांजलि अस्पताल में चल रहा था, तबियत ज्यादा खराब होने पर उन्हें गीतांजलि अस्पताल के गहन चिकित्सा इकाई में  भर्ती कर इलाज चल रहा था। मंगलवार सुबह  उनका वही निधन हो गया।
  श्रीमती अमृत देवी परमार का पार्थिव शरीर को मंगलवार उदयपुर से  दोपहर 12 बारह बजे उपखण्ड नयागांव की उप तहसील कनबई के गाँव वदनपुरा चक एक नम्बर कनबई नलाफला घर लाया गया।
स्व अमृत देवी परमार की   सांय पांच बजे मंगलवार को शव यात्रा उनके घर  नलाफला से रवाना होकर श्मशान घाट पहुँची। इस शव यात्रा में देहात जिला कांग्रेस कमेटी उदयपुर के अध्यक्ष  कचरुलाल चौधरी सहित बड़ी संख्या में देहात जिला कांग्रेस एवं  विधान सभा क्षेत्र खेरवाडा के वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता, दोनों ब्लाकों के कांग्रेस के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, ग्रामीण उपस्थित थे। स्व  अमृत देवी परमार को विधायक डाक्टर दयाराम परमार ने ग़मगिन माहौल में मुखाग्नि दी।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?