
भींडर (कन्हैयालाल मेनारिया बासड़ा)7 जुलाई !सोमवार को भींडर में स्वीकृत एडीजे न्यायालय की अधिसूचना जारी कराने की बहुचर्चित मांग को लेकर बार एसोसिएशन, भिंडर के अधिवक्तागण एवं आम जनता द्वारा दोपहर 2 बजे भींडर न्यायालय के सामने उदयपुर नीमच मुख्य सड़क मार्ग पर प्रदर्शन करते हुए टायर जलाए एवं मुख्य सड़क मार्ग पर प्रदर्शन करते हुए सरकार को चेतावनी दी है, कि यदि सरकार अविलंब भींडर में स्वीकृत एडीजे न्यायालय की अधिसूचना जारी नहीं की जाती है तो अधिवक्ता द्वारा भूख हड़ताल करने की चेतावनी दी गई ,जिसके लिए सरकार जिम्मेदार रहेगी, पूर्व में भींडर उपखंड क्षेत्र की जनता एवं अधिवक्ताओ की लम्बी मांग को पूरा करते हुए 2 वर्ष पूर्व सरकार द्वारा भींडर में एडीजे न्यायालय कि घोषणा की गई थी, परंतु अबतक सरकार द्वारा एडीजे न्यायालय की अधिसूचना जारी नहीं कर भींडर के अधिवक्ता एवं भिंडर उपखंड क्षेत्र की गरीब आदिवासी जनता को निराश किया है जिससे क्षेत्र की जनता को 75 कि . मी.दूर जाकर न्याय के लिए भटकना पड़ रहा है, जिससे जनता एवं अधिवक्ताओ में काफी विरोध होने से आज उक्त विरोध प्रदर्शन किया गया, इस संबंध में एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी भिंडर को सौंपा गया, इस अवसर पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष लक्ष्मण गिरि गोस्वामी, पूर्व अध्यक्ष कैलाश चंद्र चौबीसा, उपाध्यक्ष राजमल मेनारिया, महासचिव सुशील जैन, सचिव कमलेश खटीक, कोषाध्यक्ष दीपक आमेटा, चेतन प्रकाश जैन,निर्मल सिंह शक्तावत, सुरेंद्र कुमार चौबीसा, उमेश माली, राम सिंह रावत, मोहम्मद साजिद , लोकेश रैगर ,मदन मेघवाल, कैलाश सालवी, कृष्णा यादव , प्रकाश चौदडी,अनिरुद्ध आमेटा, कलावती चौबीसा, दर्शन शर्मा, मनोज रेगर सहित कई लोग मौजूद थे।








Users Today : 84