Home » राजनीति » खेरवाड़ा में भाजपा संगठन को मजबूत करने पर हुआ मंथन

खेरवाड़ा में भाजपा संगठन को मजबूत करने पर हुआ मंथन

खैरवाड़ा (धरणेन्द्र जैन)। भारतीय जनता पार्टी संगठन को गांव-गांव एवं ढाणी ढाणी तक मजबूत एवं सक्रिय करने हेतु सोमवार को क्षेत्र के प्रमुख भाजपा पदाधिकारीयों की बैठक पूर्व विधायक नानालाल अहारी एवं पूर्व देहात जिला अध्यक्ष सुंदरलाल भाणावत की उपस्थिति में संपन्न हुई ।बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी व लाभ आम जनता तक पहुंचे इस हेतु कार्यकर्ताओं को सक्रियता से कार्य करने को कहा गया। पदाधिकारीयों से नियमित क्षेत्र का प्रवास करने तथा जनता के सुख-दुख में भागीदारी निर्वाह करने की अपील भी की गई। पूर्व विधायक अहारी ने कहा कि सरकार गरीब और वंचितों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने हेतु संकल्पित है।बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष सुंदरलाल भाणावत  ने पदाधिकारीयों से आगामी पंचायती राज चुनाव की तैयारी में अभी से जुटने का आह्वान किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता पारस जैन एवं पूर्व प्रधान अमृतलाल डामोर ने भी पदाधिकारीयों से क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों पर निगरानी रखने तथा अंतिम छोर  पर बैठे व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे इस हेतु कार्य करने का आह्वान किया गया। बैठक में पूर्व विधायक नानालाल आहारी, पूर्व देहात जिला अध्यक्ष सुंदरलाल भाणावत, पूर्व प्रधान अमृतलाल डामोर, वरिष्ठ नेता पारस जैन ,भाजपा जिला मंत्री अमित कलाल, खेरवाड़ा सरपंच लक्ष्मी देवी आहारी, पलसिया सरपंच शाता देवी, पूर्व जिला मंत्री विमल कोठारी, मंडल उपाध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल, युवा नेता शीतल भाणावत , पंचायत समिति सदस्य गीता पटेल, सुनील राजपुरोहित, नरेश कलाल आदि उपस्थित थे । संचालन मंडल अध्यक्ष हेमंत मेहता ने किया तथा आभार पूर्व प्रधान अमृतलाल डामोर ने ज्ञापित किया।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?