Home » उदयपुर जिला » डॉक्टर मुखर्जी के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने का लिया संकल्प

डॉक्टर मुखर्जी के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने का लिया संकल्प 

फोटो _मुखर्जी जयंती समारोह को संबोधित करते अतिथि।

खैरवाड़ा (धरणेन्द्र जैन)।भारतीय जनता पार्टी मंडल खेरवाड़ा द्वारा जनसंघ के संस्थापक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 वीं जयंती डाक बंगला परिसर में पूर्व विधायक नानालाल अहारी की अध्यक्षता तथा भाजपा युवा मोर्चा देहात जिला अध्यक्ष ललित सिंह सिसोदिया के मुख्य आतिथ्य में धूमधाम से मनाई गई। समारोह के विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधान अमृतलाल डामोर एवं भाजपा जिला मंत्री अमित कलाल थे तथा मुख्य वक्ता वरिष्ठ भाजपा नेता पारस जैन थे। जैन ने अपने उद्बोधन में डॉक्टर मुखर्जी के जीवन एवं आदर्शों को बताते हुए कहा कि मुखर्जी जिए तो देश के लिए और मरे तो भी देश के लिए। वह एक वकील और शिक्षाविद तो थे ही लेकिन उनकी पहचान जम्मू कश्मीर को देश का पूर्ण और अभिन्न अंग बनाने वाले सेनानी की रही।  मुखर्जी का जीवन हमें सीखाता है कि राष्ट्र के लिए समर्पण और त्याग ही सच्ची देशभक्ति है। पूर्व विधायक नानालाल अहारी ने अपने उदबोधन में कहा कि डॉक्टर मुखर्जी ने कभी भी व्यक्तिगत हितों को राष्ट्रहित से ऊपर नहीं रखा, उनका बलिदान आज भी हर भारतीय को प्रेरित करता है कि हमें अपने देश की एकता और संप्रभुता के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए ।मुख्य अतिथि सिसोदिया ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता उनके इस बलिदान को अपने कार्यों में जीवित रखते हैं और कश्मीर को भारत की मुख्य धारा में लाने का उनका सपना अब वास्तविकता है। आज उनकी जयंती पर हमें उनके सिद्धांतों को आत्मसात करना चाहिए। समारोह को पूर्व प्रधान अमृतलाल डामोर ने भी संबोधित किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष हेमंत मेहता, पूर्व जिला मंत्री विमल कोठारी, मंडल महामंत्री भूपेंद्र कलाल एवं विक्रांत कोठारी, महिला मोर्चा जिला महामंत्री नैना पंचोली, मंडल उपाध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल, हलुराम डामोर,सुरेश पलात एवं प्रेमचंद कलाल, युवा मोर्चा जिला मंत्री राजेंद्र खराड़ी, युवा नेता भावनेश मीणा, आजाद कलाल ,मंडल मंत्री रौनक जैन,मंडल मीडिया प्रभारी प्रहलाद भाटिया ,रणछोड़ लाल व्यास, हरीश पानेरी, चंदन मीणा, पूर्व सरपंच नाथूलाल पौगरा , जगदीश रावल , चंदूलाल मीणा,नरेश कलाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। संचालन मंडल अध्यक्ष हेमंत मेहता ने किया तथा आभार मंडल कोषाध्यक्ष नरेश अग्रवाल ने ज्ञापित किया ।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?