

घाटवाली माताजी मंदिर में आपातकाल विचार गोष्ठी में हजारों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस पर कसे तंज
कांग्रेस के डीएनए में लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों का अपमान : मदन राठौड़
खैरवाड़ा (धरणेन्द्र जैन)। कांग्रेस ने 50 साल पहले लोकतंत्र का गला घोंटने का पाप किया । लोकतंत्र की दुहाई देने वाली कांग्रेस के डीएनए में लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों का अपमान विद्यमान है।
उक्त विचार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने घाटा वाली माताजी सभागार में हजारों कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहे ।
राठौड़ ने कहा कि आपातकाल में संविधान में निहित मूल्यों को दरकिनार कर मौलिक अधिकारों को निलंबित कर दिया गया. प्रेस की स्वतंत्रता का गला दबा दिया गया और व्यापक पैमाने पर राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, छात्रों और आम नागरिकों को जेल में डालने का काम किया गया ।
आपातकाल के दौरान मानवीय स्वतंत्रता और गरिमा को भी खत्म किया गया ।
प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ ने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों ने दधीचि जैसा त्याग किया,उनके साथ साथ उनके परिवारों ने कष्ट भोगा ।उन्होंने कहा कि 19 माह तक 1.40 लाख से अधिक लोकतंत्र सेनानियों को जेलों में रखा गया, हजारों परिवार टूट गये।
आज भाजपा की यह बगिया महक रही है वह इन समर्पित ओर तपस्वी कार्यकर्ताओं की बदौलत है।
आने वाली पीढ़ियों को कांग्रेस के इस महापाप के बारे बताया जाता रहेगा ।
प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ का 101 किलो की माला के साथ जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली,कैबिनेट मंत्री बाबू लाल खराड़ी के नेतृत्व में स्वागत किया गया । विभिन्न विधानसभाओं के विधायक एवं मंडल अध्यक्षों की तरफ से भी प्रतीक चिन्ह ,तस्वीरों ओर फूल मालाओं से मंच पर स्वागत किया गया ।
इस अवसर पर लोकतंत्र सेनानियों का प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ ने मंच पर शाल,मेवाड़ी पाग एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया ।
संविधान हत्या दिवस सम्मेलन को कैबिनेट मंत्री बाबू लाल खराड़ी,सांसद डा मन्नालाल रावत ,राज्य सभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया ,जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली ,जिला प्रभारी आई एम सेठिया,गोगुंदा विधायक प्रताप लाल गमेती ,पूर्व जिलाध्यक्ष भवर सिंह पंवार,डा चंद्रगुप्त सिंह चौहान ने भी संबोधित किया ।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री दीपक शर्मा ने किया ।
इस अवसर पर वल्लभ नगर पूर्व विधायक रणधीर सिंह भिंडर,मावली पूर्व विधायक दलीचंद डांगी,विधायक प्रत्याशी कृष्ण गोपाल पालीवाल,खेरवाड़ा पूर्व विधायक नाना लाल अहारी,पूर्व जिला प्रमुख शांति लाल मेघवाल,डा गीता पटेल,जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह असोलिया,चंद्रशेखर जोशी ,डबोक मंडल अध्यक्ष जीवन सिंह राव,नितिन सेठिया,पर्वत सिंह कितावत,कैलाश गायरी,शांति लाल जैन ,प्रकाश जैन,रोशन सुथार,भाजयुमो जिलाध्यक्ष ललित सिंह सिसोदिया,ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रेम चंद लोहार,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ऋतु अग्रवाल समेत भाजपा पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष,जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही ।








Users Today : 1