Home » राजनीति » महिलाओं का संगठन बूथ स्तर तक गठन करने की आवश्यकता है-डाक्टर परमार

महिलाओं का संगठन बूथ स्तर तक गठन करने की आवश्यकता है-डाक्टर परमार

खेरवाड़ा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक को संबोधित करते डॉ परमार। फोटो धरणेन्द्र जैन

खेरवाड़ा । विधायक डाक्टर दयाराम परमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को बजबूत करने के लिए महिला संगठन का गठन बूथ स्तर तक करने की आवश्यकता है।
    डाक्टर परमार आज विधान सभा क्षेत्र खेरवाडा के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ऋषभदेव के धूलेव मण्डल  की मण्डल स्तरीय  बैठक ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय ऋषभदेव में  आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि के पद से बैठक को सम्बोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि यह कार्य पार्टी संगठन का है। संगठन में महिलाओं को आगे लाकर संगठन में जिम्मेदारी देनी चाहिए।
   डाक्टर परमार ने कहा कि राज्य में भाजपा सरकार को दो वर्ष हो गये, लेकिन एक भी योजना गरीब जनता के लिए शुरू नहीं की है। जनता की  मुख्य समस्याएं महंगाई और बैरोजगारी है, उससे ध्यान हटाने के लिए जाति और धर्म की राजनीति कर वोट प्राप्त कर सत्ता में बना रहना, उनका मुख्य कार्य है। उन्होंने ब्लॉक अध्यक्ष रुपलाल मीणा एवं नगर अध्यक्ष महावीर जैन से कहा कि नगर कांग्रेस की कार्यकारणी का शीघ्र गठन करे। इसकी जिम्मेदारी वरिष्ठ कांग्रेसी व शिक्षाविद भूपेन्द्र कुमार जैन, ब्लॉक महासचिव महेन्द्र कुमार जैन को दी है।
   बैठक के मुख्य अतिथि विधायक डाक्टर दयाराम परमार,विशिष्ट विधान सभा प्रभारी नारायण लाल मेनारीया,राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सदस्य जय प्रकाश वाणावत, शिक्षाविद भूपेन्द्र कुमार जैन, पंचायत समिति ऋषभदेव की प्रधान केशर देवी मीणा थी। विशिष्ट अतिथि विधान सभा प्रभारी नारायण लाल मेनारीया ने  बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करना हमारा मुख्य कार्य है। राज्य की भाजपा सरकार रोजगार गारंटी में कार्य करने वाले मजदूरों को समय पर भुगतान नही करती है। आज देश का चहुंमुखी विकास हुआ है, यह कांग्रेस पार्टी  की देन है। उन्होंने कहा कि आने वाले पंचायतीराज के चुनाव को जितने के लिए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करेंगे तब कांग्रेस विचारधारा के सरपंच, वार्ड पंच तथा पंचायत समिति, जिला परिषद के सदस्य जिता सकेंगे। इसके लिए अधिक से अधिक पंचायत इकाई बूथ कमेटियों की बैठकर जनता के सम्पर्क में रहना आवश्यक है। इससे पूर्व मण्डल अध्यक्ष अमर चन्द कलासुआ ने अतिथियों का स्वागत करते हुए, उन्होंने कहा कि मण्डल, पंचायत इकाई एवं बूथ स्तर की कमेटियां गठीत कर दी है तथा सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ऋषभदेव के अध्यक्ष रुपलाल मीणा ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य  की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को आम जनता तक पहुँचाने की जिम्मेदारी संगठन के पदाधिकारियों की है । उन्होंने अतिथियों का धन्यवाद व्यक्त किया। बैठक को जयप्रकाश वाणावत, पूर्व उपनिदेशक शिक्षा, पंचायत समिति ऋषभदेव की प्रधान केशर देवी मीणा, सरपंच शान्ति लाल कलासुआ, बद्री लाल, नगर अध्यक्ष महावीर जैन ने भी बैठक को सम्बोधित किया। इस अवसर पर सरपंच चम्पालाल मीणा, कावरचन्द मीणा, केशवलाल महाराज, लक्ष्मण सिंह, दशरथ मीणा सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक का संचालन महासचिव महेन्द्र कुमार जैन ने किया।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?

गीतांजली डेंटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, उदयपुर के प्रोस्थोडॉन्टिक्स विभाग द्वारा एडवांस्ड ज़ायगोमैटिक इम्प्लांटोलॉजी एंड इमीडिएट इम्प्लांट प्रोग्राम का दो दिवसीय लाइव सर्जरी, एवं हैंड्स-ऑन वर्कशॉप सफलतापूर्वक आयोजित