

भाविप के रक्तदान शिविर में 198 रक्तवीरों ने किया रक्तदान ,भारत विकास परिषद शाखा भीण्डर ने आयोजित किया कार्यक्रम, युवाओ में दिखा उत्साह
भींडर। भारत विकास परिषद शाखा भींडर की और से रविवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ जिसमें 198 यूनिट रक्तदान हुआ।
श्री गुलाब सिंह शक्तावत जिला चिकित्सालय भींडर में रविवार को प्रातः9 बजे से दोहपर 2 बजे तक रक्तदान शिविर आयोजित हुआ सुबह 9 बजे से रक्तदान शिविर स्थल पर रक्तदान करने युवाओं की टोलियां पहुंचना शुरू हो गई जो की दोपहर 2 बजे तक चलती रही। भारत विकास परिषद शाखा भींडर के अध्यक्ष एडवोकेट सुशील जैन सहित पदाधिकारियों ने सभी रक्तदान करने वाले रक्तवीरों एवं भामाशाह कनिष्का बिल्डकॉन भीण्डर के प्रोजेक्ट हैंड शांति लाल चौबीसा, नीरज पचोरी, विहिप जिला मंत्री रमेश सांगावत, थानाधिकारी भीण्डर पुनाराम गुर्जर, 48 वर्षीय भीण्डर निवासी जगदीश पण्डया ने अब तक 64 बार रक्तदान किया जिनका शिविर स्थल पर उपरणा एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मान किया गया।
लोक मित्र ब्लड बैंक एवं आरएनटी की मेडिकल टीम ने शिविर स्थल पर ब्लड संग्रहण किया इस दौरान पहली बार ऐसा अवसर था कि ब्लड बैंक की टीमों के पास ब्लड संग्रहण करने के लिए संसाधन कि कमी हो गई लेकिन रक्तदान करने वाले रक्तवीर शिविर स्थल पर उपस्थित थे फिर उनको आयोजकों द्वारा विशेष आग्रह के साथ मना कर आगामी कार्यक्रम में रक्तदान करने के लिए आग्रह किया गया।
कई रक्तवीरों ने किया पहली बार तो कई ने दर्जनों बार किया रक्तदान –
भाविप शाखा भीण्डर द्वारा आयोजित कार्यक्रम मे 35 वर्षीय अमन फादोत व नरेन्द्र लसोड ने 28 वीं बार, भगवती लाल मेनारिया 25 वीं बार, मनोज दक ने 8 वीं बार, जयदीप चौबीसा ने 10वी बार सहित 20 रक्तवीर ऐसे थे जिन्होंने 10 से अधिक बार रक्तदान किया तो वहीं 38 रक्तवीरों ने पहली बार रक्तदान किया। महिलाओं ने भी रक्तदान शिविर में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया व रक्तदान किया। इन सभी का भाविप पदाधिकारियों द्वारा विशेष स्वागत किया गया। रक्तदान शिविर में भीण्डर, बासड़ा, मेनार, भोपाखेडा, कानोड़, लसाडिया, नीमडी, कुण्डई, आलाखेड़ी, ताणा आकोला, रूण्डेडा सहित कई गांवों से रक्तवीर पहुंचे।
रक्तदान शिविर में भाविप के प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी इन्द्र लाल फांदोत, भाविप शाखा भीण्डर अध्यक्ष एडवोकेट सुशील जैन, चिकित्सा प्रकल्प प्रभारी अतुल आमेटा,सचिव बाल मुकुद मंदावत, कोषाध्यक्ष राजमल जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भुपेंद्र सिंह चौहान, डॉक्टर कमलेन्द सिंह रावत, डॉक्टर सुरेन्द्र यादव, डॉक्टर राकेश सैनी, मनीष आमेटा, महेंद्र लक्ष्कार , प्राचार्य पंकज वया , हिम्मत लक्ष्कार, मधुसूदन चौबीसा, रामचंद्र पण्डया, रामपाल सोनी कुथवास, दीपक आमेटा, पुरूषोत्तम लखावत, ओमप्रकाश धर्मावत, लोकेश कोठारी, नुरुद्दीन बोहरा, राजेश्वर चौबीसा, महावीर कंटालिया, भगवती लाल पण्डया, बाकीर भादसोड़ा, याराना ग्रुप अध्यक्ष दीपक लिखमावत, भीण्डर क्लब अधक्ष महेंद्र सिंह राठौड़, अली अजगर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।








Users Today : 25