
खेरवाड़ा। आगामी 22 मई को खेरवाड़ा विधानसभा स्तरिय तिरंगा यात्रा में भाग लेने के लिए भारतीय जनता पार्टी मंडल कनबई के सक्रिय कार्यकर्ताओं की एक बैठक कनबई में आहूत की गई। 22 तारीख को खेरवाड़ा तिरंगा रैली में जाने के लिए ठीक 3:30 बजे से सजी-धजी वाहन रैली के द्वारा मंडल क्षेत्र की सभी पंचायत के कार्यकर्ता, राष्ट्र प्रेम रखने वाले सभी विचारों के बंधु एवं भगिनी तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होने के लिए निकलेंगे।
आज की बैठक में शंकर लाल खराड़ी भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष जीवालाल गरासिया, नवीन रावल, वरिष्ठ नेता धूलेश्वर बसोहर, सागर चंद गमेती एवं नारायणलाल परमार सरपंच , बच्चू लाल खराड़ी, बलदेव खराड़ी, धर्मेंद्र कलाल, प्रदीप कलाल, पंकज कलाल, और गट्टू लाल बारोट ने तिरंगा यात्रा रेली के रूप में जाने पर अपने-अपने सुझाव दिए।
बैठक में तिरंगा यात्रा में जाने के लिए पंचायतवार प्रभारी नियुक्त किए गए । झाझरी, गुड़ा, देमत,से कार्यकर्ता वाहन रैली के द्वारा अपने-अपने स्थान से ढाई बजे निकल जाएंगे और इस प्रकार मंडल क्षेत्र सभी पंचायत के कार्यकर्ता का 3:00 बजे कनबई से वाहन रैली द्वारा खेरवाड़ा कुच कर जाएंगे,और 3:30 बजे खेरवाड़ा पहुंच जाने का निर्णय लिया।








Users Today : 4