
खेरवाड़ा। विद्यानिकेतन माध्यमिक विद्यालय खेरवाड़ा में परीक्षा परिणाम एवं दीक्षांत समारोह कार्यक्रम बुधवार प्रातः 11 बजे संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भूपेंद्र कुमार जैन सदस्य प्रबंध समिति, विशिष्ट अतिथि रमेश चंद कोठारी संरक्षक विद्यानिकेतन प्रबंध समिति खेरवाड़ा और अध्यक्ष जीव राज जी खंड प्रचारक थे।
कार्यक्रम का प्रारंभ मा सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलन कर किया गया।
अतिथियों का स्वागत एवं परिचय प्रधानाचार्य नवनीत कुमार श्रीमाली ने किया और साथ ही विद्यालय का प्रतिवेदन साल भर में हुए कार्यक्रम का भी प्रस्तुत किया। विद्या निकेतन विद्यालय मे कक्षा अरुण से नवमी तक के भैया, बहनो के परीक्षा परिणाम की घोषणा की गई। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अतिथियों का स्वागत एवं परिचय माध्यमिक प्रधानाचार्य नवनीत श्रीमाली द्वारा किया गया। भैया बहनो द्वारा नत्य, कविता सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए ।
माध्यमिक विद्यालय परीक्षा प्रभारी निशा दीदी एवं प्राथमिक विद्यालय परीक्षा सहायक प्रभारी विमल कुमार मीणा द्वारा परीक्षा परिणाम सुनाया गया जिसमे विद्यालय स्तर पर माध्यमिक में मोहित अहारी प्रथम उच्च प्राथमिक स्तर में सोनम बिश्नोई प्रथम उपस्थिति में चिरायु गरासिया व् शिवानी मीना प्रथम, अनुशाशन में अनु रावल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक मे रचना अहारी, पूर्व प्राथमिक मे कृष्ण पटेल, शिशुवाटिका मे प्रीति डामोर प्रथम स्थान पर रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भूपेंद्र जैन एवं विशिष्ट अतिथि रमेश चंद्र कोठारी रहे। कार्यक्रम मे अतिथियों द्वारा भैया बहनो को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने भैया, बहनो के साथ साथ उनके अभिभावकों और आचार्य, दीदी को उनकी मेहनत के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह बच्चों का उत्कृष्ट परीक्षाफल उनकी साल भर की मेहनत का परिणाम है। कार्यक्रम का संचालन भावेश लबाना एवं समापन प्राथमिक प्रधनाचार्य रमा दीदी द्वारा किया गया।








Users Today : 14