
मावली ! राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय मावली में आज श्रावण शुक्ल पक्ष नागपञ्चमी पर शेषावतार महर्षि चरकाचार्य की जयंती समारोह पूर्वक मनाई। सर्वप्रथम महान आयुर्वेदज्ञ महर्षि चरक के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण कर विधिविधान से पूजा अर्चना की। चिकित्सालय प्रभारी वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ रमेंद्र कुमार शर्मा ने महर्षि चरक के जीवन पर प्रकाश डाला। साथ ही आयुर्वेद को जन जन तक पहुंचा कर आयुर्वेद को अमर करने हेतु महर्षि चरक के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने आयुर्वेद के सिद्धांतों को जीवन में नित्य अपनाने का आहवान किया।इस अवसर पर मौसमी बीमारियों से बचाव के उपाय बताए।शिविर में आये रोगियों का औषधि एवं पंचकर्म विधि द्वारा उपचार किया गया।शिविर में 60 से अधिक रोगी लाभांवित हुए। यह जानकारी डॉ रमेंद्र कुमार शर्मा ,वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी ,राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय मावली जिला उदयपुर ने दी!








Users Today : 145