




पोस्टर, फ्लेक्स का विमोचन
धरणेन्द्र जैन
खेरवाड़ा। अखिल भारतीय दिगम्बर जैन सकल नरसिंहपुरा संस्थान राष्ट्रीय महिला मोर्चा कोर कमेटी बैठक संस्थान कार्यालय पर संस्थान परम संरक्षक कुन्ती लाल जैन के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष माधुरी मुसलिया ने एवं संचालन राष्ट्रीय महामंत्री विभा सुरावत द्वारा किया गया। सर्वप्रथम उपस्थित महिला शक्ति द्वारा सामूहिक नवकार महामंत्र का जाप कर कार्यशाला का उद्घाटन किया गया। संस्थान के राजस्थान प्रदेश प्रचार प्रसार प्रमुख घरणेन्द्र जैन ने बताया कि बैठक में महिला मोर्चा संगठन महामंत्री उषा भोपावत एवं महिला मोर्चा उपाध्यक्ष कल्पना हाथी ने चिकित्सा शिविर सन्त सुधा सागर निलय ,जैन मन्दिर,केशव नगर, उदयपुर में रखने का प्रस्ताव रखा,
महिला मोर्चा द्वारा सम्पर्क सूत्र मरिजो के अग्रीम बुकिंग हेतु कुंथु महिला मंच अध्यक्ष लीला कुड़िया, स्वाति फान्दोत, पिस्तागांगावत, चेतना भादावत , माधुरी जैन, कल्पना जैन, अन्जना गंगवाल,सुमन लुणदिया की कमेटी बनाई गई है।
शिविर संस्थान एवं पेसिफिक मेडिकल कालेज एंड हासपिटल, भीलों का बेदला के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया जाएगा।
शिविर मे हृदय रोग विभाग,जनरल मेडिसन, स्त्री एवं प्रसुति रोग विभाग, न्यूरोलॉजी रोग विभाग,र्चम रोग विभाग,बाल एवं शिशु रोग, अस्थि रोग विभाग, केंसर रोग विभाग आदि के वरिष्ठ डाक्टर सेवाएं देंगे।
महामंत्री विभा सुरावत ने बताया कि शिविर में डाक्टर परामर्श, ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन एवं अन्य सभी जांचें निशुल्क की जाएगी।
महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ हेमलता जैन ने बताया कि सभी मरिजो को दवाईयां भी निशुल्क उपलब्ध रहेगी।
शिविर को सफल बनाने हेतु आदिनाथ महिला ग्रुप, केशव नगर की सभी सदस्य घर घर जाकर बीमार महिलाओं को जागरूक कर शिविर में लाने के संकल्प के साथ अन्य व्यवस्थाएं कर रही है।
बैठक के अन्त में डाक्टर कविता जैन ने धन्यवाद ज्ञापित किया। उक्त जानकारी प्रचार प्रसार मंत्री हँसमुख गनोडिया।