Home » राजनीति » जनेऊ( यज्ञोपवीत) उतरवाने के विरोध में ज्ञापन

जनेऊ( यज्ञोपवीत) उतरवाने के विरोध में ज्ञापन

मावली (नरेन्द्र त्रिपाठी)!मावली विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मावली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार गोखरू की अगुवाई में मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम उपखंड अधिकारी मावली रमेश सीरवी को ज्ञापन दिया गया,जिसमें बताया गया कि रीट परीक्षा के दौरान ब्राह्मण छात्रों के साथ दुर्व्यवहार कर जनेऊ (यज्ञोपवीत) उतराया गया,वो बिल्कुल गलत हे,जनेऊ यज्ञ अनुष्ठान व अनेक मंत्रों के पश्चात धारण की जाती है,जनेऊ उतरवाना सनातन संस्कृति के खिलाफ हे,कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश हे,ज्ञापन में मांग की गई कि आगामी किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में जनेऊ (यज्ञोपवीत) को उतराया नहीं जाए व जनेऊ सहित परीक्षार्थी को प्रवेश दिया जाए ,इस दौरान मावली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार गोखरू,मावली नगर कांग्रेस अध्यक्ष राधाकृष्ण शर्मा,पूर्व बार अध्यक्ष मिथिलेश पगारिया,नारायण पालीवाल,सतीश मेहरा,ब्लॉक कोषाध्यक्ष मांगीलाल टेलर,ब्लॉक प्रवक्ता बंशीदास वैरागी,नारायण लाल जाट,नरेंद्र वीरवाल,शिवदयाल राव,अशोक सेन,दिनेश खींची,युगल किशोर श्रीमाली सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?