Home » धर्म » मेनार में महाशिवरात्रि पर्व का होगा भव्य आयोजन

मेनार में महाशिवरात्रि पर्व का होगा भव्य आयोजन

मेनार में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर ग्रामीणों ने की मंदिर की साफ-सफाई, की विद्युत रोशनियों से सजावट


भींडर ( कन्हैयालाल मेनारिया बासड़ा)!

वल्लभनगर 23 फ़रवरी :- महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर उपखंड क्षेत्र के मेनार में धण्ड तालाब की पाल पर स्थित मंशापूर्ण कमलनाथ महादेव मंदिर की ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से साफ-सफाई का कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान ग्रामीणों ने मंदिर परिसर की सफाई करने के साथ-साथ फूलों और विद्युत रोशनियों से सजावट की, ताकि भक्तों को एक स्वच्छ और आध्यात्मिक वातावरण में भगवान शिव की पूजा करने का अवसर मिल सके। ग्रामीणों ने बताया कि महाशिवरात्रि का पर्व उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण है और इस अवसर पर मंदिर की साफ-सफाई करना उनकी परंपरा का हिस्सा है। इस कार्यक्रम में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मंदिर के पुजारी पुरणपुरी, सेवानिवृत्त व. अ. कन्हैयालाल दियावत ने कहा, “महाशिवरात्रि का पर्व हमारे लिए बहुत पवित्र है। इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना कर आकर्षक श्रृंगार किया जाएगा। मंदिर की साफ-सफाई करना हमारा कर्तव्य है ताकि भक्तों को एक स्वच्छ और शुद्ध वातावरण में पूजा करने का अवसर मिल सके।
            ग्रामीणों द्वारा महाशिवरात्रि पर मंदिर में विशेष पूजा और हवन का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। इसके अलावा, रात्रि में जागरण का आयोजन भी होगा, जिसमें भजन-कीर्तन और शिव तांडव स्तोत्र का पाठ किया जाएगा। साथ ही महाशिवरात्रि के इस पावन पर्व पर ग्रामीणों ने एकता और सद्भाव का संदेश देने और सभी को प्रेम और भक्ति के साथ त्योहार मनाने की अपील की। सफाई अभियान में नारायण दियावत, बंशीलाल मानावत, मोहनलाल मन्द्रावत, भगवतीलाल दियावत, खुबिलाल मन्द्रावत, यशवंत धर्मावत, सुरेश चंद्र दियावत, मनोज सोन्याणावाला, रजनीकांत कमावत आदि मौजूद रहे!

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?