
केजरीवाल का दस साल के शासन के बाद अब दिल्ली की कमान नवनिर्वाचित रेखा गुप्ता को सौंपी गई है।उनके शपथ ग्रहण के बाद अब रेखा गुप्ता पर राजधानी दिल्ली सहित देश की नजर है।अब विकास के सोपान तय करने होंगे।मुख्यमंत्री को उन घोषणाओ और वादों को पूर्ण करना होगा, जो चुनाव के दौरान भाजपा ने संकल्प पत्र में किये गए थे।अब विकास की वैतरणी शुरू हो जाएगी।महिला मुख्यमंत्री के नाते महिलाओं को बड़ी उम्मीद है।छात्र नेता से पार्षद और पार्षद के बाद विधायक और अब दिल्ली की मुख्यमंत्री बन जाने के बाद उनके सिर पर अनेक चुनौतिया है।उन चुनौती को पूर्ण करना है जो स्वयं भाजपा ने पाल रखी है।कांग्रेस के बाद केजरीवाल के शासन के बाद दिल्ली की रौनक खत्म हो चुकी है ।अब भाजपा विकास के लक्ष्य को पार करने में अपना विश्वास बनाये रखने में तटस्थ है।भाजपा ने जिन चुनावी मुद्दों पर जीत हासिल की है और दिल्ली की जनता को भरोसा दिलाया है।उसके लिए निर्धारित समय मे कार्य शुरू करना होगा ।जिसका भरोसा मत्तदाताओ को दिया गया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमित शाह और जेपी नड्डा ने बार बार दोहराया था।दिल्ली के लिए डबल इंजन सरकार विकास को नया आयाम देगी।जिस तरह से दिल्ली को केजरीवाल की सरकार ने दिल्ली को बीमारू बना दिया था ।लेकिन अब विकास की बुलंदियों से दिल्ली को खूबसूरत शहर बनाने के संकल्प को भाजपा पूरा करेगी।इसमें दोराय नही है कि दिल्ली विकास की ओर आगे बढ़ेगी।यमुना की सफाई शुरू हो गई है।साफ पानी और प्रदूषण रहित दिल्ली की हवा के वादे भाजपा को शुरुआती दौर में ही शुरू करने होंगे।प्रति वर्ष पचास हजार की नौकरिया और महिलाओं के खातों में पचीसों रुपये हर महीने दिए जाने की घोषणा भाजपा ने चुनाव के दौरान की थी।यह मोदी की गारंटी पर मत्तदाताओ को पूरा भरोसा है।सड़कोकी सफाई और ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने की घोषणा की गई थी।नालों गलियों सीवर की सफाई का वादा पूर्ण होगा साथ ही मुफ्त बस सेवा का फायदा महिलाओं के लिए सरकार की पहली प्राथमिकता रहेगी।।दिल्ली केंद्र के सीधे नियंत्रण में है।आम आदमी पार्टी विपक्ष के आक्रामक विरोध की चुनौती और महिला मुख्यमंत्री की तुलना में बेहतर विकास की नींव रखनी होगी।विकास के कार्य को आगे बढ़ाना होगा।








Users Today : 33