मावली (नरेन्द्र त्रिपाठी)! मावली विधानसभा के कांग्रेस नेताओं ने राजस्थान भाजपा सरकार के दूसरे बजट को निराशाजनक बताया हे,मावली विधायक पुष्कर लाल डांगी,मावली प्रधान नरेंद्र कुमार जैन, मावली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार गोखरू,खेमली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र सिंह राणावत,देहात जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अशोक वैष्णव, इंटाली मंडल कांग्रेस अध्यक्ष प्रभु लाल जाट, लदानी मंडल अध्यक्ष शंकर गायरी,फतहनगर मंडल अध्यक्ष धर्मेश चपलोत, बासलिया मंडल अध्यक्ष मनोहर गुर्जर, जैवाना मंडल अध्यक्ष देवकिशन लोहार ,भानसोल मंडल अध्यक्ष मोतीसिंह राणावत ,जिला परिषद सदस्य चुन्नीलाल भील,विनोद मेघवाल,पंचायत समिति सदस्य मोहनलाल जाट,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह गुर्जर,युवा विधानसभा कांग्रेस अध्यक्ष सोहन लाल गायरी, आतिक मोहम्मद,रतन लाल डांगी,घासा मंडल अध्यक्ष रूपलाल डांगी, गुडली मंडल अध्यक्ष लव पुरोहित आदि ने बताया कि इस बजट में कृषि व कृषकों के हित को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया हे,अपने संकल्प पत्र में msp पर बाजरे की खरीद व प्रमोशन को लेकर भाजपा ने वादा किया था,वो इस बजट में पूर्ण रूप से नदारद रहा,गेहूं का समर्थन मूल्य 3000 रुपया प्रति क्विंटल करना था,वो भी सरकार ने नहीं किया,फसल की खरीद,खराबे व प्रोत्साहन के लिए सरकार के पास कोई योजना नहीं हे,किसान भाई परेशान हो रहे हे,बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए कोई ठोस योजना बजट में नहीं बताई हे,मावली विधानसभा में अनेकों सड़कों का विस्तार व नवनिर्माण करना था,एक रोड़ के अलावा कोई घोषणा नही की,पिछले वर्ष की बजट घोषणाओं में से अधिकतर वादे अभी तक पूरे नहीं हुए हे,चुनाव पूर्व सरकार ने किसान सम्मान निधि 12000 मिलने की घोषणा की थी,परंतु इस बजट में 9000 की घोषणा की गई हे,राज्य सरकार ने पेट्रोल व डीजल के दाम अन्य राज्यों के बराबर करने के लिए चुनाव पूर्व घोषणा की थी,परन्तु अभी भी पड़ोसी राज्य हरियाणा से 10 रुपया प्रति लीटर पेट्रोल महंगा मिल रहा हे राजस्थान में । मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री से मावली विधायक पुष्कर लाल डांगी ने अनेक मांग की थी मावली विधानसभा के लिए,एक दो मांग को माना,बाकी मांगों के लिए बजट में घोषणा नहीं की गई।








Users Today : 6