
भारत और अमेरिका के मजबूत रिश्तों पर सबकी नजर है। रास्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मोदी को दोस्त की गरिमामयी शब्दो से सम्बोधित किये गए ।अमेरिका भारत की द्विपक्षीय संबंध वैसी ही मजबूत दिखाई दे रहे है।प्रधानमंत्री मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।ट्रंप ने मोदी को अपनी विजिटर डायरी में ग्रेट लिखकर सम्मान दिया गया है।लेकिन इन हमदर्दी और दिल से किये स्वागत को दुनिया ने बड़ी रुचि से देखा है।भारत और अमेरिका की इस मैत्रीपूर्ण संबंध से पड़ोसी देशों की हरकतें बन्द हो गई है।जिसमे चीन भी शामिल है।पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारत के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध स्थापित तो किये लेकिन भारत के लिए गर्मजोशी दिखाई नही दी। सामान्य हरकत को देख कर यह लगता था कि अमेरिका भारत पर खुश नही है।लेकिन डोनाल्ड ने इतिहास लिख ही दिया।अमेरिका की टैरिफ नीति और बिना दस्तावेज अमेरिका में रह रहे भारतीय मूल के प्रवासियों को वापस भारत भेजना ट्रंप के देशप्रेम का जीता जागता उदाहरण है।भारत की शर्म रखे बिना ही अवैध प्रवासियों को वापस लौटा रहा है।आतंकी तवव्वुर राणा का प्रत्यपर्ण भारत के लिए बड़ी उपलब्धि है।लेकिन खालिस्तानियों का जिक्र अमेरिका में नही किया जाना गम्भीर बाबत है।लड़ाकू विमानों एवं सैन्य उपकरणों का सौदा भारत के विकास में अहम रोल अदा करने में मदद करेगा।अनेक समझौतो के साथ पाकिस्तान प्रशिक्षण आतंकियों के साथ मिलकर लड़ने की बातचीत में अमेरिका की सहभागिता कायम है।भारत अमेरिका के गाढ़ रिश्तो से दुनिया मे हलचल बढ़ गई है।विकसित भारत की राह आसान होगी।भारत और अमेरिका की दोस्ती भविष्य में गाढ़ संबंध स्थापित करने की और आगे बढते दिखाई दे रहे है।








Users Today : 33