सांसद रावत के साथ बाप पार्टी के विधायक का दुर्व्यवहार निंदनीय : चंद्रशेखर
धरणेन्द्र जैन
खैरवाड़ा । बेणेश्वर धाम में बाप पार्टी के विधायक द्वारा सांसद डा मन्नालाल रावत पर की गई टीका टिप्पणी ओर दुर्व्यवहार पर भाजपा उदयपुर देहात जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी ने कड़ा आक्रोश प्रकट करते हुए इसकी निंदा की हे । जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर ने कहा की मेवाड़ वागड़ में मिशनरी और चर्च का एजेंडा चलाकर आदिवासी भाइयों को बरगलाने का काम कर रहे बाप पार्टी के नेता उदयपुर लोकसभा सांसद डा मन्नालाल रावत के प्रामाणिक तथ्यों ,तर्कों और सत्य से बौखला गए हैं और मैदान छोड़कर भागते नजर आए । अपनी बौखलाहट में बाप पार्टी के आसपुर विधायक और उनके कार्यकर्ताओं ने सांसद रावत के साथ जो दुर्व्यवहार किया वह निंदनीय है ।
बाप पार्टी के झूठ का पर्दाफाश हो रहा है और धीरे धीरे आदिवासी समाज इनके समाज ओर संस्कृति विरोधी षड्यंत्र को समझ रहा है ।
ये अंग्रेजों, मिशनरियों,वामपंथियों के विचारों को आगे बढ़ाकर मेवाड़ वागड़ की सामाजिक समरसता और सौहार्दपूर्ण वातावरण को बिगाड़ कर यूवाओ को पत्थरबाज बनाना चाहते है ,क्षेत्र में अराजकता और अस्थिरता का वातावरण बनाना चाहते है लेकिन अब इनके इरादे जनता भाप चुकी है ।
राजनीति राष्ट्रनीति और देश हित हेतु होनी चाहिए लेकिन बाप पार्टी के नेता विखंडन ओर देश के विरोध की राजनीति करते है। इनकी आस्था विदेशी एजेंडा में है न कि भारतीय संविधान ओर उनके मूल्यों में ।
भाजपा हर मंच से इन समाज विरोधी ,देश की एकता और अखंडता को तोड़ने वाली ताकतों के खिलाफ मुंह तोड़ जवाब देगी और इनके भ्रामक प्रचार को खंड खंड करती रहेगी ।








Users Today : 52