Home » सम्मान » चयनित सभी 107 विद्यार्थियों को एयरटेल सिम वितरण का शुभारंभ किया गया।

चयनित सभी 107 विद्यार्थियों को एयरटेल सिम वितरण का शुभारंभ किया गया।

मावली (नरेन्द्र त्रिपाठी) !मावली ब्लॉक के राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों (कक्षा-8, 10 व 12) बोर्ड परीक्षा 2024 के उत्कृष्ट प्रदर्शन वाले चयनित 107 विद्यार्थियों को जनवरी 2025 के प्रथम सप्ताह में टेबलेट वितरण किए गए थे।
आज चयनित सभी 107 विद्यार्थियों को एयरटेल सिम वितरण का शुभारंभ किया गया।
वितरण कार्यक्रम के समय संस्थापन अधिकारी करण सिंह राव,अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी सतीश कुमार झा, सहायक प्रशासनिक अधिकारी गौरव त्रिवेदी, चुन्नी लाल अहीर, कमलेश त्रिवेदी, शांति लाल मीणा, भुपेन्द्र सिंह, कैलाश प्रजापत, महेंद्र सिंह, शंकर लाल, रमेश बड़गुर्जर, सरसी बाई सहित कार्यालय स्टाफ, विद्यार्थी, अभिभावक व शिक्षक उपस्थित रहे।
बुधवार तीन बजे तक 107 में से 62 विद्यार्थियों को एयरटेल सिम वितरण कर दी गई।

धोलीमंगरी-2, डबोक-2, भीमल-4, चंदेसरा-1, फतहनगर-6, मावली जं.-8, बोयणा-3, सांगवा-2, सनवाड़-3,
साकरिया खेड़ी-1, नान्दवेल-2, सालेरा कला-5, नऊवा-2, महुड़ा-4, गोविन्दपुरा-1, साकरोदा-1, पलाना कला-3, बासनी कला-1, खेमली-4, बड़गांव-3, घासा-4 विद्यार्थियों ने  एयरटेल सिम प्राप्त की।
शेष रहे 45 विद्यार्थी गुरूवार
एवं शुक्रवार कार्यालय समय में
स्थानीय ब्लॉक कार्यालय से निर्धारित प्रारूप में प्राप्ति रसीद जमा करा प्राप्त कर सकेंगे। 
टेबलेट सिम वितरण में शांति लाल मीणा व कैलाश प्रजापत ने सहयोग किया।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?