Home » सम्मान » खेरोदा में स्वरांजली 2025 वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

खेरोदा में स्वरांजली 2025 वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां



बांसड़ा (कन्हैयालाल मेनारिया)! महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय खेरोदा में वार्षिकोत्सव स्वरांजली एवं पुरस्कार वितरण समारोह तथा एलुमनी मिट कार्यक्रम का आयोजन विगत दिवस किया गया । छात्र छात्राओं ने गणपति वंदना से कार्यक्रम का आगाज हुआ । इसके बाद  जलालो बिलालो, जीते हम वतन के लिए, मारवाड़ रो घूंसों, बच्चे मन के सच्चे, गाड़ी का डलेवर,तेरी मिट्टी में मिल जावा गानों पर अपनी प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरी । इस अवसर  एलुमनी मीट में नीलम मेनारिया, खुश्बू माली, झलक गर्ग,दिव्या मेनारिया,स्वाति गोपावत आदि दो दर्जन से अधिक पूर्व छात्राओं का उपरणा पहनाकर स्वागत किया गया एवं मोमेंटो प्रदान किए गए । अध्यक्षता प्रधानाचार्य ओम प्रकाश भट्ट, मुख्य अतिथि बसंती लाल कूकड़ा, विशिष्ट अतिथि राजमल जनवा, जिला परिषद सदस्य मनोहर लाल रावत , लक्ष्मण सिंह राठौड़,रतन लाल मेनारिया थे । काली  बाई भील स्कूटी योजना में स्कूटी प्राप्त करने वाली कुस्बा भील, टैबलेट पाने वाली झलक गर्ग, हर्षित खटीक आदि विद्यालय के प्रतिभावान विद्यार्थियों को भी प्रशंसा पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया । राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम के अंत में सभी को मतदाता शपथ दिलवाई गई

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?