
बांसड़ा (कन्हैयालाल मेनारिया)। उपखंड भींडर के राजकीय भैरव सीनियर सेकेंडरी स्कूल में उपखंड स्तरीय 76 वा गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता उपखंड अधिकारी रमेश चंद्र बाहेड़िया ने की वहीं मुख्य अतिथि के रूप में उप जिला मजिस्ट्रेट मनिता प्रकाश मौजूद रही । कार्यक्रम में तहसीलदार सतीश चंद्र पाटीदार, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी संकेत जैन, सीएसडी विभाग सहायक अभियंता परसराम बिजारणिया सहित प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, भामाशाह, स्कूली छात्र व नगर वासी मौजूद रहे । आयोजित कार्यक्रम में स्कूली छात्रों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी, साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए स्कूली छात्रों ने आप जान को जागरूक किया । उपखंड मुख्यालय के साथ ही आस-पास के सभी ग्राम पंचायत मुख्यालय निजी वी सरकारी संस्थानों पर ध्वजारोहण किया गया। स्वर्गीय गुलाब सिंह शक्तावत जिला चिकित्सालय भींडर में ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी संकेत जैन , न्यायालय पर न्यायाधीश मनीता प्रकाश, भींडर पुलिस थाने पर थाना अधिकारी पुनाराम गुर्जर, कानोड़ थाने पर थानाअधिकारी मुकेश चंद्र खटीक ने ध्वजारोहण किया। उपखंड स्तरीय कार्यक्रम का संचालन शिक्षाविद दिनेश शर्मा ने किया ।








Users Today : 67