

मावली! लदानी (मेवाड़) ! गणतंत्र दिवस पर प्रातः काल आयुर्वेदिक चिकित्सालय व ग्राम पंचायत भवन में ध्वजारोहण के पश्चात लदानी विद्यालय नवीन परिसर में सामुहिक आयोजन किया गया।
क्षेत्र के सभी विद्यालयों में समारोह आयोजन पश्चात लदानी के नवीन परिसर में वृहद स्तरीय आयोजन किया गया।
समारोह की अध्यक्षता प्रधानाचार्य प्रभू लाल टांक ने की।
मुख्य अतिथि लदानी सरपंच औसभ कुंवर डूलावत, विशिष्ट अतिथि समग्र शिक्षा मावली के संस्थापन अधिकारी करण सिंह राव थे।
अतिथियों में समाज सेवी डूंगर सिंह डूलावत, शिव पुरी गोस्वामी, नरेश पुरी गोस्वामी, यमुना शंकर पालीवाल, चुन्नी लाल अहीर, श्याम लाल अहीर, माधव लाल गाडरी, भूरा लाल अहीर,चुन्नी लाल गाडरी, गंगा राम अहीर,चुन्नी लाल मीणा, शांति लाल मीणा, सुखदेव मीणा, कन्हैया लाल अहीर, किशन दास, प्रेम दास वैष्णव सहित अभिभावक, जनप्रतिनिधि, समस्त वार्ड पंच, विद्यार्थी, शिक्षक, ग्राम पंचायत स्तरीय ,समस्त विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे !








Users Today : 67