

मावली (नरेन्द्र त्रिपाठी)! मावली के निकटवर्ती गांव आसोलिया की मादड़ी में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। वार्षिकोत्सव की प्रस्तुतियों से पूर्व गांव के ही भामाशाह रोड़ सिंह राव ने अपने पूज्य पिता श्री शिवसिंह जी की स्मृति में निर्मित विद्यालय के प्रवेश द्वार शिवद्वार एवं प्रधान कोटे से निर्मित टिनशेड का लोकार्पण मावली के लोकप्रिय विधायक पुष्कर लाल डांगी द्वारा किया गया। कार्यकम के मुख्य अतिथि नरेन्द्र कुमार चण्डालिया (प्रधान पं.स. मावली) थे ।कार्यकम की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस सचिव राजस्थान दिलीप सिंह राव आईडाणा ने की ।मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार जी सुथार की उपस्थिति विशेष रूप से रही। वार्षिकोत्सव में अतिथियो का स्वागत विद्यालय प्रधानाचार्य श्रीमती जय कंवर आशिया द्वारा किया गया । रंगारंग प्रस्तुतियो में अनेक प्रेरणादायक नाटक, नृत्य एवं कविताएँ प्रस्तुत की गयी।
शिक्षा ,नशा मुक्ति, पर्यावरण सुरक्षा, सामाजिक एक्य भाव, स्वदेश प्रेम आदि की आधार भूमि पर तैयार कार्यक्रमों ने उपस्थित जनता जनार्दन का मन मोह लिया। विद्यार्थीयो का उत्साह देखने योग्य था ।करीब 4 घण्टे तक चले कार्यक्रम में बड़ी सख्या में लोग पूरा समय उपस्थित रहे। स्थानीय विधायक पुष्कर लाल डांगी ने विद्यालय को एक सर्व सुविधाओं से सुसज्जित प्रधानाचार्य कक्ष के निर्माण की घोषणा की। मावली प्रधान नरेन्द्र कुमार चण्डालिया ने 5 लाख रूपये इन्टर लॉकिंग के लिए स्वीकृत किये। अध्यक्षता कर रहे दिलीप सिंह राव आईडाणा ने 51000/- रूपये विद्यालय विकास मे देने की घोषणा की । वार्षिकोत्सव एवं शिव द्वार लोकार्पण के इस कार्यक्रम मे पुण्य श्लोक लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर को भी ससम्मान स्मरण किया गया। उल्लेखनीय है कि लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर का यह 300 वां जयन्ति वर्ष है। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक हेम सिंह गुर्जर ने किया एवं आभार प्राध्यापक श्रीमती सन्तोष चारण ने व्यक्त किया। प्रतिभाओ एवं शिक्षको का सम्मान भामाशाह रोड़ सिंह राव, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार जी सुथार एवं प्रधानाचार्य जय कंवर आशिया द्वारा किया गया ।साथ ही भामाशाह रोड सिंह जी राव, बहादुर सिंह जी एवं आदित्य जी कोचर का सम्मान प्रधानाचार्य द्वारा क्रिया गया।








Users Today : 68