Home » सम्मान » मावली के सुखवाड़ा विद्यालय में वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह मनाया!

मावली के सुखवाड़ा विद्यालय में वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह मनाया!

मावली ! मावली उपखंड क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय सुखवाड़ा में वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह पूर्व संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा वर्तमान वरिष्ठ सलाहकार जनजाति आयुक्त कमिश्नरेट उदयपुर शिवजी गॉड के मुख्य आतिथ्य में मनाया गया। समारोह में  विशिष्ट अतिथि कुलदीप सिंह चुंडावत, डॉक्टर अश्विनी कुमार गॉड डायरेक्टर कृष्ण महिला टीचर्स ट्रेंनिंग कॉलेज, दिनेश चंद्र शर्मा, प्रेम कुमार शर्मा जी शर्मा,  यदुनंदन गॉड,  कन्हैया लाल जी शर्मा, बालुदास वैष्णव, ठाकुर देवी सिंह सुवावत, नारायण सिंह सुवावत रहे। संस्था प्रधान राजवीर सिंह ने बताया कि समारोह के दौरान विद्यालय के छात्र छात्रों द्वारा विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गई। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ साइबर क्राइम इत्यादि गतिविधियों पर आधारित प्रस्तुतियां भी प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में अध्यनरत छात्र-छात्राओं को विभिन्न वर्गों में सर्वाधिक उपस्थिति, व्यक्तिगत स्वच्छता सामुदायिक स्वच्छता, खेलकूद, स्काउट, शैक्षणिक गतिविधियां आदि में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र प्रदान कर पुरुस्कृत किया गया। कार्यक्रम कार्यक्रम में पन्नालाल रेगर, कैलाश कुमावत,रामूराम, पंखीलाल मीणा, रजत प्रकाश सिंह, संतोष बुनकरकविता कुमारी, नीतू कुमारी,उमेद सिंह राठौड़ सहित सैकड़ो अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अध्यापक महेंद्र कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर उपस्थित जन समुदाय को मतदाता शपथ दिलवाकर कार्यक्रम का समापन किया गया

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?