
मावली ! राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मावली गांव में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य रोशन लाल माखिजा ने की तथा मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश चंद्र गाडरी, विशिष्ट अतिथि मावली नगर पालिका अध्यक्ष हेमेंद्र जाट, मावली व्यापार मंडल अध्यक्ष निर्मल कुमार लोढ़ा, बार एसोसिएशन पूर्व अध्यक्ष जयेश कुमार जैन, मावली पूर्व सरपंच भगवत सिंह गुर्जर, मावली पुलिस थाना एस.आई. नरेंद्र सिंह, कैलाश चंद्र, रमेश चंद्र ईनाणी, राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा मावली अध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी, भाजपा मंडल संयोजक राजेश चौधरी, खूबी लाल रेगर, मॉडल स्कूल मावली प्रधानाचार्य जितेश टेलर,गणपत विजयवर्गीय, बाबूलाल मीणा, अमर चंद जाट, लक्ष्मी राम जाट थे। मेहमानों का स्वागत प्रधानाचार्य रोशन लाल माखिजा ने मेवाड़ी पगड़ी और ओपरना पहना कर किया वह अपने स्वागत उद्बोधन में विद्यालय की वार्षिक गतिविधियों व उल्लेखनीय कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर विद्यालय की बालिकाओं ने बालिका शिक्षा, स्वच्छ भारत और राष्ट्रीय एकता से संबंधित आकर्षक रंगारंग मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने बालिकाओं की शानदार प्रस्तुति पर नकद राशि देकर सराहना की व अति उत्साह से वार्षिकोत्सव में बच्चों की भागीदारी पर खुशी जताई व समस्त स्टाफ को बधाई दी।
कार्यक्रम में अपने उद्बोधन में नगर पालिका अध्यक्ष हेमेन्द्र जाट ने छात्राओं को अच्छी पढ़ाई के लिए प्रेरित करते हुए विद्यालय के शत प्रतिशत बोर्ड परीक्षा परिणाम के लिए समस्त स्टाफ की प्रशंसा की और 5 लाख रुपए से एक डोम बनाने व विद्यालय के लिए खेल मैदान उपलब्ध करवाने की घोषणा की। मुख्य अतिथि श्री गाडरी द्वारा छात्राआओं के श्रेष्ठ प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए विद्यालय में अतिरिक्त वैकल्पिक विषय व संकाय खुलवाने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अध्यापक शंकर लाल जाट व प्राध्यापक दिव्या शर्मा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर सत्र 2023-24 की कक्षा 5 से 12 में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं, खेलकूद, विद्यालय में सर्वाधिक उपस्थिति, अनुशासन, स्वच्छता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं और वर्तमान सत्र में सर्वाधिक उपस्थिति वाली छात्राओं को पुरस्कार व प्रमाण पत्र दिया गया। साथ ही नेहरू युवा केंद्र उदयपुर प्रतिनिधि श्रीमती भगवती जोशी के द्वारा श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम देने वाले अध्यापकों को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में हेमलता राव, गीता वर्मा इंद्रा नागदा, सुरुचि, राधा विजयवर्गीय, शारदा खटीक, सुनीता मीणा, सुमन जोशी, सुशीला, समय मीणा, रमेश जीनगर, शिव नारायण आचार्य, मोनिका दवे, हरिशंकर कोठारी नारायण लाल विजयवर्गीय, सुमित्रा सहित समस्त विद्यालय स्टाफ, अभिभावक और कई ग्रामीण मौजूद रहे।








Users Today : 50