
कार्यों के लिए चक्कर काट कर परेशान हो रहे ग्रामीण
भींडर ( कन्हैयालाल मेनारिया बासड़ा) ! 9 सूत्रीय मांगो को लेकर पटवार संघ के बैनर तले 01 जनवरी 2025 से पटवारीयों द्वारा गिरदावरी कार्य का बहिष्कार किया जा रहा है व दिनांक 13- जनवरी 2025 से सम्पूर्ण कार्य का बहिष्कार करते हुए उपखंड व तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। सरकार द्वारा मांगों के अनुसारकोई उचित निर्णय नहीं लेने पर आज प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर दिनांक 15-01-2025 को सभी पटवारी सरकारी ग्रुपों से लेफ्ट हुए हैं व सरकार द्वारा मांगों के अनुसार उचित निर्णय नहीं लिया जाता है तो आन्दोलन की अगली कड़ी के रूप में प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर
दिनांक 16.01.2025 को सामुहिक अवकाश व दिनांक 20-01-2025 को जिला मुख्यालय पर रैली व धरना प्रदर्शन किया जायेगा।
इस मौके पर भीडर तहसील मुख्यालय पर उपशाखा अध्यक्ष इन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष कविता शर्मा , महामंत्री मनोज कुमार शर्मा, रमेश शर्मा, वार्ता चौबीसा, धमेन्द्र सिंह, राकेश मीणा, मनोज मीणा, भगवान लाल मीणा, भरत कुम्हार व दिलीप व्यास ने मौजूद रहकर घरना प्रदर्शन किया ।








Users Today : 25