Home » सम्मान » पूर्व विद्यार्थियो की बैठक बोहरा गणेश जी , उदयपुर में संपन्न !

पूर्व विद्यार्थियो की बैठक बोहरा गणेश जी , उदयपुर में संपन्न !



मावली ! राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मावली जंक्शन के पूर्व विद्यार्थियों की एक बैठक सम्राट नगर बोहरा गणेश जी उदयपुर में रखी गई। बैठक में दिनेश कोठारी आर ए एस ,कर्नल गुमान सिंह  ,शिक्षाविद डॉ महेश त्रिपाठी , व्यवसायी धर्मेश लोढा  एवम इंजी ,पीयूष जोशी उपस्थित थे।
बैठक में संस्था के उपाध्यक्ष पीयूष जोशी ने बताया कि मावली विद्यालय में बिजली बिल अत्यधिक आने की समस्या सामने आई है  जिस पर विद्युत वितरण निगम के निदेशक एवम  मुख्य अभियंता रहे मुकुट बिहारी पालीवाल ने उसका समाधान करते हुए अवगत कराया कि राज्य सरकार स्कूल में बीस वर्षों तक सोलर सिस्टम के माध्यम से निःशुल्क बिजली उपलब्ध कराती रहेगी।इस विभागीय कार्यवाही में हम उचित सहयोग कर समस्या का निदान करावेंगे।
बैठक में पूर्व विद्यार्थियों का मावली स्कूल प्रांगण में ही 23 फरवरी 25 रविवार को  स्नेहमिलन कार्यक्रम आयोजित होगा। समारोह में स्कूल के उन्नयन , उत्थान एवम विकास  में सभी तन मन धन से सहयोग करेंगे। बैठक की अध्यक्षता  सेवानिवृत अभियंता देवास जल अपवर्तन परियोजना उदयपुर ने की एवम संचालन ईजी ,पीयूष जोशी ने किया।
मावली के सेवानिवृत्त प्राचार्य बसंत कुमार त्रिपाठी ने पूर्व विद्यार्थियों का सम्मेलन  मावली विद्यालय में आयोजित करने का स्वागत करते हुए  कहा कि  स्कूल की अन्य विकास संबंधी  समस्याओं से भी संगठन अवगत होगा।

Leave a Comment