
अखिल भारतीय मेनारिया ब्राह्मण समाज की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का मेनार में हुआ सम्मान समारोह कार्यक्रम
अनुभवी एवं बुजुर्गो के सानिध्य में प्राचीन न्यायपद्धत्ति के माध्यम से सामाजिक वाद विवादो का निस्तारण पुर्ण कानून एवं संविधान के नियमानुसार कराएंगे : पानेरी
रिपोर्ट कन्हैया लाल मेनारिया बांसड़ा।30 दिस. :- बर्ड विलेज मेनार में समस्त ग्रामवासियों के तत्वावधान में ओंकारेश्वर चौक श्री चारभुजानाथजी मंदिर प्रांगण में अखिल भारतीय मेनारिया समाज की नव निर्वाचित राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का सम्मान समारोह कार्यक्रम सोमवार को आयोजित हुआ। समाज की नव निर्वाचित कार्यकारिणी राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज पानेरी के नेतृत्व में दोपहर 4 बजे पिपली चौक पहुँचे, जहाँ ग्रामीणों ने आतिशबाजी, ढोल नगाड़ों व माल्यार्पण के साथ भव्य स्वागत किया गया, तत्पश्चात कार्यकारिणी रैली के रूप में पिपली चौक से थंब चौक, सीनियर सेकेंडरी स्कूल मार्ग, गणेश घाटी, हैरी, विका मेहता चौक होते हुए श्री अम्बामाताजी मंदिर पहुँचे, जहाँ माँ जगदंबा माता के दर्शन कर आशीर्वाद लिया, ततपश्चात मंदिर से नीम का चौक होते हुए ओंकारेश्वर चौक पहुँच जगत के पालनहार श्री चारभुजानाथ जी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। सम्मान समारोह कार्यक्रम का संचालन अम्बालाल रूपावत ने किया।
कार्यक्रम में अखिल भारतीय मेनारिया ब्राह्मण समाज राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज पानेरी, कोषाध्यक्ष ओंकारलाल तेजावत, गवारडी, महामंत्री भरत मेनारिया, धीनवा, वल्लभनगर जॉन उपाध्यक्ष ओमप्रकाश रामावत, मंत्री भूपेश मेनारिया, पूर्व पार्षद राजकुमारी मेनारिया, मांगीलाल मेनारिया का ग्रामवासियों ने तिलक, मेवाड़ी लाल पाग एवं उपरणा के साथ स्वागत किया गया। साथ ही पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष गणपतलाल मेनारिया, चुनाव अधिकारी सोहनलाल मेनारिया, पुर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बद्रीलाल मेनारिया, क्षेत्रीय वन अधिकारी रेंज भींडर कैलाश मेनारिया, सालेड़ा सरपंच सूरजमल मेनारिया सहित सभी अतिथियों का उपरणा से स्वागत किया गया।
स्वागत उद्बोधन में वरिष्ठ अधिवक्ता पूर्व प्रधान हुक्मीचंद सांगावत ने कहा कि समाज ने चुनाव में कार्यकारिणी का निर्वाचन कर कार्यकारिणी को निर्वाचित कर समाज ने अपना दायित्व पूर्ण किया है, अब कार्यकारिणी को अपना दायित्व पूर्ण करना है, और निष्पक्ष रूप से समाज का कार्य करना है। राष्ट्रीय अध्यक्ष को शिक्षा पर जोर देना, खेल जगत में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को आगे लाना है। साथ ही सामाजिक स्तर से भी समाज का उत्थान के कार्य करना है। समाज में एकता को कायम करना है और कुरूतियों को समाप्त करना है। राष्ट्रीय महामंत्री ओंकारलाल तेजावत ने कहा कि समाज के विकास, उत्थान हेतु कमेटी बनाकर सम्पूर्ण कार्यकारिणी एकजुट होकर कार्य कर विकास के नए आयाम स्थापित करेंगे। पूर्व अध्यक्ष गणपतलाल मेनारिया ने कहा कि नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के साथ पूरा समाज है और समाज के हित के सारे कार्य करने है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज पानेरी ने कहा कि समाज ने हमें चुना है, तो हम समाजजन के भरोसे खरे उतरेंगे। साथ ही समाज के सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक सहित सभी विभागों में कार्य करते हुए समाज को विकास की नई दिशा की ओर ले जाएंगे तथा समाज ने हमें कार्य दिए हैं उसके लिए हर समय तैयार रहेंगे। सभी विभागो के अनुभवी प्रतिनिधि नियुक्त करते हुए शिक्षा प्रकोष्ठ, खेल प्रकोष्ठ, विधि प्रकोष्ठ, मातृशक्ति प्रकोष्ठ, संस्कार प्रकोष्ठ, निर्वाचन प्रकोष्ठ, पत्रकार प्रकोष्ठ, वित्त प्रकोष्ठ, चिकित्सा प्रकोष्ठ, जाजम परंपरा प्रकोष्ठ का निर्माण कर सारे कार्य संपादित किए जाएंगे। साथ ही समाज के तीन मुख्यालय उदयपुर, नीमच एवं चित्तौड़गढ़ तीनो जगह समान समयावधि में छात्रावास का निर्माण करवाना मेरा परम लक्ष्य रहेगा। ग्राम स्तर पर पुनः गांव के सभी अनुभवी एवं बुजुर्गो के सानिध्य में प्राचीन न्यायपद्धत्ति के माध्यम से सामाजिक वाद विवादो का निस्तारण पुर्ण कानून एवं संविधान के नियमानुसार कराएंगे, साथ ही समाज के गौरवशाली इतिहास एवं विरासत को राष्ट्रीय एवं अर्न्तराष्ट्रीय स्तर पर एक नयी पहचान दिलाने का लक्ष्य को लेकर कार्य करूंगा। कार्यक्रम में रुण्डेड़ा, वाना, खरसान, बांसड़ा, रोहिड़ा, बाठरड़ा खुर्द, खेरोदा, गवारड़ी, सालेड़ा, निलोद, चौरवड़ी, चौकड़ी, चीरवा, पानेरियो की मादड़ी सहित चित्तौड़गढ़, मालवा से समाजजन शामिल हुए।








Users Today : 85