
भींडर (कन्हैयालाल मेनारिया, बासड़ा)! हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स राजस्थान राज्य संभाग मुख्यालय उदयपुर खारोल कॉलोनी, फतेहपूरा मे हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स राजस्थान राज्य के सक्रिय सीनियर रोवर/रेंजर, ट्रेनिंग काउंसलर, प्रभारी की बैठक संपन्न हुई।मुख्य अतिथि सहायक राज्य संगठन आयुक्त उदयपुर संभाग प्रदीप मेघवाल थे। संभाग आयुक्त गोपाल मेहता मेनारिया ने बताया कि बैठक में उदयपुर जिले के समस्त सक्रिय सीनियर रोवर व रेंजर, ट्रेनिंग काउंसलर, प्रभारी ने भाग लिया। जिला प्रभारी नरपत सिंह राव के अनुसार अध्यक्षता जिला ऑर्गेनाइजर शांता वैष्णव ने की। वैष्णव ने जिले की गतिविधियों से अवगत करवाया और आगामी आयोजित होने वाले ट्रेनिंग काउंसलर शिविर, ओपन रोवर लीडर रेंजर लीडर शिविर, ओपन स्काउट एंड गाइड्स ग्रुप के गठन, राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह उदयपुर, रोवर रेंजर मूट मीट, डेजर्ट ट्रैकिंग, संभाग एवं जिले की गतिविधियों को सुदृढ़ रूप से संचालित करने के निर्देश दिए ।
धन्यवाद और आभार सीनियर ट्रेनिंग काउंसलर कमल यादव ने ज्ञापित किया।








Users Today : 2