



धरणेन्द्र जैन
खैरवाड़ा। समीपस्थ ऋषभदेव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के सामायिक निधन पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रूपलाल मीणाने कहा डॉ मनमोहन सिंह विभिन्न पदों पर रहकर देश की सेवा की है। पंचायत समिति की प्रधान केशर देवी मीणा ने कहा उन्होंने सूचना का अधिकार, शिक्षा का अधिकार, आधार कार्ड देकर देश के आम लोगो की सेवाए की। पूर्व शिक्षा उपनिदेशक भूपेंद्र कुमार जैन ने कहा कि उनको आधुनिक भारत के आर्थिक सुधारो के जनक के रूप में हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने भारत को आर्थिक संकट से उभार कर विश्व की अग्रिम पंक्ति में खड़ा किया। नगरपालिका के अध्यक्ष मनीष मीणा नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पार्षद
महावीर पीयूष नागदा, पार्षद अशोक लूनदिया, नरेश मेघवाल, दया प्रकाश पहाड़, ब्लॉक सेवा दल के अध्यक्ष मुकेश कुमार जैन, ऋषभदेव मंडल अध्यक्ष अमर चंद कलासुवा, सरपंच संघ के अध्यक्ष हांजा राम मीणा , कागदार के सरपंच शांति लाल मीणा, मांडवा के सरपंच बद्री लाल, घोड़ी के सरपंच दिलीप मीणा , सरपंच कावर चद मीणा, चंपा लाल मीणा सहित ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों, अग्रिम संगठनों के सदस्यों सहित कई कार्यकर्ताओ ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।