Home » सम्मान » संयुक्त तत्वावधान में 2 फरवरी को होगा सम्मान समारोह

संयुक्त तत्वावधान में 2 फरवरी को होगा सम्मान समारोह

श्री धन्वंतरि आयुर्वेदिक सेवा समिति एवं मेनारिया वरिष्ठ समाजजनों के संयुक्त तत्वावधान में 2 फरवरी को होगा सम्मान समारोह

कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि के लिए महाराणा विश्वराजसिंह मेवाड उदयपुर को दिया निमंत्रण

वल्लभनगर ( कन्हैयालाल मेनारिया ,बासड़ा ) ! श्री धन्वंतरि आयुर्वेदिक सेवा समिति भटेवर एवं मेनारिया वरिष्ठ समाजजनों के संयुक्त तत्वावधान में 2 फरवरी 2025 को सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। संस्थान के संस्थापक देवीलाल मेनारिया ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी संस्थान द्वारा 02 फरवरी 2025 को सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। संस्थान इस अवसर पर स्थानीय क्षेत्र के विद्यालयों में उच्च अंको से उत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों एवं जिन क्षेत्र के जो प्रतिभावान छात्र छात्रायें विशिष्ठ योग्य सेवा में चयनित होने वालो का सम्मान किया जायेगा, साथ ही राज्य एवं राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जो प्रतिभावान खिलाडी अपना उत्कृष प्रदर्शन किया है उनका भी संस्थान द्वारा सम्मान किया जायेगा।अखिल भारतीय मेनारिया समाज के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जसराज जी मेहता का अभिनंदन भी किया जायेगा।
        कार्यक्रम मे मेवाड़ महाराणा व नाथद्वारा विधायक विश्वराजसिंह मेवाड  उदयपुर को पूर्व विधायक वल्लभनगर रणधीर सिंह भींडर, संस्थान के संस्थापक देवीलाल मेनारिया, रूपलाल मेनारिया सहित अन्य ने समोर बाग पहुँच कार्यक्रम हेतु बतौर मुख्य अतिथि के लिए निमंत्रण दिया गया, जिसे मेवाड़ द्वारा स्वीकार किया गया। संस्थान के मंत्री प्रेमशंकर रामावत ने बताया कि संस्थान विगत 25 वर्षों से आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के माध्यम से समाज के गरीब, आदिवासी एवं असहाय लोगो के घर द्वार जाकर आमजन को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा मुहैया करा रही है जिसके अन्तर्गत कई बिमारियों की निःशुल्क दवाईयां दी जाती है एवं समय समय पर केम्प एवं शिविर लगाकर भी निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराती है।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?