Home » शिक्षा » ऋषभदेव विद्यानिकेतन में आचार्य,दीदी का आधार भूत विषयों का प्रशिक्षण हुआ

ऋषभदेव विद्यानिकेतन में आचार्य,दीदी का आधार भूत विषयों का प्रशिक्षण हुआ


धरणेन्द्र जैन
खैरवाड़ा । विद्या निकेतन विद्यालय ऋषभदेव में खेरवाडा संकुल के आचार्य दीदी का विषय एवं आधार भूत विषयों व शिशु वाटिका का प्रशिक्षण प्रातः 10  बजे से प्रारंभ किया। अध्यक्षता देवीलाल भोई प्रबंध समिति के सहसचिव, मुख्य अतिथि कालु लाल चौबीसा जिला सचिव उदयपुर एवं नवनीत कुमार श्रीमाली संकुल प्रमुख थे। कार्यक्रम मे अनिल जोशी , शिवराम , चिराग शर्मा ,खेरवाडा प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य  रमा पानेरी उपस्थित थे।अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर वंदना कर कार्यक्रम प्रारंभ किया। परिचय विद्या निकेतन विद्यालय कल्याणपुर के प्रधानाध्यापक नारायण लाल पटेल ने किया। स्वागत ऋषभदेव माध्यमिक प्रधानाचार्य विजय कुमार जैन एवं कनकमल गुरुजी ने किया। मुख्य अतिथि ने बताया कि विषयों के प्रशिक्षण करने से नवाचार होता है आपसे मे शिक्षण करने की पद्धतियां का आदान प्रदान कर नवाचार करना ,भैया बहिन को शिक्षणकार्य की गुणवत्ता प्रभावी बनाने के लिए विषयों के अनुसार तैयार कर अपने अपने विद्यालय में क्रियान्वित करना के लिए अवगत कराया। संकुल प्रमुख ने दिनभर की दिनचर्या की जानकारी देते हुए राष्ट्रीय शिक्षा नीति से कौशल विकास के बारे में अवगत कराया साथ ही आचार्य,दीदी को अंग्रेजी स्पोकन के बारे मे जानकारी दी और कक्षाओ मे अंग्रेजी मे बातचीत करने के लिए प्रेरित किया।  संकुल के 53 आचार्य,दीदीयो ने भाग लिया। कार्यक्रम के समापन मे पन्नालाल  मीणा, धर्म जागरण टोली प्रमुख विद्यालय के आचार्यो ,दीदी को विद्यालय एवं भैया-बहिनो के प्रति को समर्पण का भाव रखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत मे आभार माध्यमिक विद्यालय ऋषभदेव के प्रधानाचार्य विजय कुमार जैन ने किया। संचालन हरिश भंवरा ने किया।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?