
लोक कला, दुर्लभ लोक कला एवं संस्कृति को संरक्षण संवर्धन एवं पोषण हेतु होता है जिला स्तरीय युवा महोत्सव
विभिन्न 23 प्रकार की प्रतियोगिताओं में जिले के 20 ब्लॉकों के 600 से अधिक प्रतिभागी भाग लेंगे
आयोजन की पूर्व तैयारी बैठक संपन्न
उदयपुर 23 दिसंबर। जिला कलक्टर एवम अध्यक्ष जिला स्तरीय युवा महोत्सव के निर्देशन में उदयपुर के सुखाड़िया रंगमंच( टाउन हॉल) में 26 दिसंबर को भव्य जिला स्तरीय राज्य युवा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र कुमार जैन ने बताया कि समूर्ण आयोजन जिला कलेक्टर उदयपुर की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा । जैन ने बताया की समस्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जिला उदयपुर/सलूंबर को निर्देशित किया गया है कि जिला स्तरीय राजस्थान युवा महोत्सव 2024 का आयोजन 26 दिसंबर 2024 को प्रातः 10:00 बजे सुखाड़िया रंगमंच नगर निगम उदयपुर में आयोजित किया जा रहा है इस हेतु ब्लॉक स्तर पर आयोजित हुई विभिन्न प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को एवं ब्लॉक प्रभारी/सह प्रभारी अधिकारी को आयोजन स्थल पर प्रातः 7:30 बजे पहुंचना सुनिश्चित करें। जिले के वल्लभनगर, भिंडर , गिर्वा ,बड़गांव, गोगुंदा,कोटडा, कुराबड़ सहित 20 ब्लाक के ब्लॉक स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी इसमें भाग लेंगे । जैन के अनुसार राजस्थान युवा बोर्ड मामले एवं खेल विभाग राजस्थान सरकार जयपुर द्वारा राजस्थान युवा महोत्सव 2024 के प्राप्त निर्देशों के अनुसार मुख्यमंत्री बजट घोषणा के अनुसार राजस्थान युवा बोर्ड द्वारा राज्य की लोक कला एवं दुर्लभ लोक कला एवं संस्कृति को संरक्षण संवर्धन एवं पोषण हेतु जिला स्तरीय राज्य युवा महोत्सव के सफल आयोजन के लिए कार्यालय मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी समग्र शिक्षा उदयपुर द्वारा प्रतिनियुक्ति किए गए अधिकारियों एवं कर्मचारियों की पूर्व तैयारी बैठक आज गुरु गोविंद सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय उदयपुर में आज सोमवार को प्रातः10:30 बजे आयोजित की गई। 26 दिसंबर को उदयपुर के सुखाड़िया रंगमंच टाउन हॉल उदयपुर में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय राज्य युवा महोत्सव के आयोजन पूर्व तैयारी बैठक में आज आयोजन के पदाधिकारी सहायक निदेशक मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डॉ दिनेश बंसल, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धार के प्रधानाचार्य डॉक्टर सत्यनारायण सुथार, डाइट के प्रभागाध्यक्ष डॉ जगदीश कुमावत , प्रधानाचार्य रविंद्र दाहिमा, प्रधानाचार्य ओम भट्ट, उपप्राचार्य सौरभ मोड के निर्देशन में सफल आयोजन हेतु प्रति नियुक्त किए गए पदाधिकारीयो एवं कार्मिकों को आयोजन से संबंधित सभी आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए एवं जिम्मेदारियां सौंपी गई। बैठक का संचालन करते हुए चेतन ओदिच्य ने विभिन्न समितियां एवं आयोजन की रूपरेखा से संबंधित विस्तार पूर्वक जानकारी दी । आज हुई तैयारी बैठक में सहायक निदेशक डॉ. दिनेश बंसल ने बताया कि सफल आयोजन के लिए विभिन्न प्रकार की समितियों का गठन कर दिया गया है जिसमें कार्यक्रम आयोजन समिति, प्रतियोगिता संचालन समिति, प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह समिति, मंच सज्जा एवं रंगोली निर्माण व्यवस्था समिति ,भोजन एवं पेयजल व्यवस्था एवं अतिथि जलपान समिति, यातायात समिति, पंजीयन एवं सूचना समिति, मीडिया प्रतिवेदन फोटोग्राफ एवं वीडियोग्राफी समिति , मंच संचालन, सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति , कंप्यूटर कार्य समिति ,कंट्रोल रूम समिति, प्रतियोगिता परिणाम प्रमाण पत्र लेखन एवं पारितोषिक वितरण समिति, अनुशासन एवं बैठक व्यवस्था समिति ,अधिकारी कार्मिक पंजीयन एवं स्टेशनरी वितरण तथा प्रपत्र संग्रहण समिति का गठन कर उनके प्रभारी एवं सहायक प्रभारी की नियुक्ति की गई है एवं समितियां में आवश्यकता अनुसार कार्मिकों को लगाकर उन्हें दायित्व सोपा गया है । बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य डॉ. सत्यनारायण सुथार ने बताया कि कुल 23 प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी जिसमे सामूहिक लोक नृत्य, एकल लोक नृत्य ,सामूहिक लोक गायन, एकल लोक गायन, फड़ ,रावण हता, रमत, खड़ताल ,मोरचग ,भपग, अलगोजा कठपुतली ,भाषण, कविता लेखन ,कहानी लेखन, मांडना ,भित्ति चित्र, हैंडीक्राफ्ट टेक्सटाइल कृषि उत्पादन, विज्ञान मेला, पेंटिंग शामिल है।








Users Today : 0