
नन्हें बच्चों के खिले चेहरे ,
सवानिया के खेड़िया स्कूल में वितरित किये स्वेटर,
मावली ब्लॉक के सवानिया गाँव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय खेड़िया स्कूल में अध्ययनरत विद्यार्थियों को स्वेटर वितरण किये गए ,
खेड़िया स्कूल में अधिकांश विद्यार्थी गरीब परिवारों से संबंधित होने के कारण सर्दी की बढ़ती रफतार को देखते हुए फूल सिंह राजपूत ने सवानिया गाँव में भामाशाहों से सम्पर्क कर विद्यार्थियों को स्वेटर वितरण हेतु निवेदन किया,
सवानिया के कृष्ण कांत श्रीमाली ने शिक्षक के निवेदन को उचित मांग मानते हुए विद्यालय में नामांकित सभी 35 विद्यार्थियों के लिए स्वेटर क्रय कर विद्यालय में सोमवार को वितरण किये ,
स्वेटर वितरण के समय संस्था प्रधान फूल सिंह राजपूत, शिक्षक बुद्ध राम गुर्जर, व सुमन प्रजापत उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मांगीलाल डांगी ने किया,
अतिथियों का स्वागत विद्यालय स्टाफ द्वारा किया गया ,
आभार व्यक्त संस्था प्रधान फूल सिंह राजपूत ने किया,
सवानिया गाँव के खेड़िया स्कूल में अध्ययनरत विद्यार्थियों को स्वेटर वितरण
करने से नन्हें बच्चों के खिल उठे चेहरे ,
खुशी- खुशी बच्चों ने अपने अभिभावकों एवं मित्रों को अपनी प्रसन्नता व्यक्त की,
गरीब परिवारों के बच्चों को सर्दी में स्वेटर वितरण करना विद्या के मंदिर में ऊनी वस्त्रदान का उचित अवसर है ,
नान्दवेल विद्यालय में भी पांचवी तक अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों को वाईस प्रिंसिपल के द्वारा स्वेटर वितरण किए गए !








Users Today : 27