
धरणेन्द्र जैन
खैरवाड़ा। राजकीय प्राथमिक विद्यालय चौराया ऋषभदेव में संस्था प्रधान दीपिका जैन के अथक प्रयास के परिणाम स्वरुप भामाशाह अनिल जैन प्रॉपर्टी एंड कंस्ट्रक्शन उदयपुर के द्वारा विद्यालय के बच्चों को स्वेटर वितरित किए गए स्वेटर पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल गए। भामाशाह द्वारा बच्चों को निरंतर विद्यालय आने एवं नियमित पढ़ाई हेतु प्रेरित किया गया। वरिष्ठ पत्रकार सचिन गंगावत ने बताया कि विद्यालय की अध्यापिका कपिला जैन द्वारा भामाशाह का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया तथा भामाशाह अनिल जैन, प्रज्ञा जैन, पुत्र हर्ष जैन एवं पुत्री हिनल जैन द्वारा विद्यालय में आगे भी छात्रों की आवश्यकताओं को पूरा करने का आश्वासन दिया गया। विद्यालय की अध्यापिका अंतिम वाला जैन द्वारा भामाशाह का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।








Users Today : 25