
धरणेन्द्र जैन
खैरवाड़ा। साइंस ओलिंपिड फाउंडेशन द्वारा आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय अंग्रेजी ओलिंपिड का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया उसमें वरदान स्कूल ऋषभदेव के 17 विधार्थियो ने गोल्ड मैडल प्राप्त किया साथ ही 7 विधार्थिओ का चयन द्वितीय स्तर की परीक्षा के लिए भी हुआ। वरिष्ठ पत्रकार सचिन गंगावत ने बताया कि स्कूल के छात्र आयुष कलाल ने अंतराष्ट्रीय स्तर पर 84 वी रैंक, रिजिनल स्तर पर 70वी रैंक तथा जोनल स्तर पर 51वी रैंक प्राप्त की।
स्कूल के प्राचार्य प्रदीप कुमार यादव ने बताया की विगत 2 वर्षो से स्कूल क़े कई छात्र लगातार साइंस ओलिंपिड फाउंडेशन द्वारा आयोजित विभिन्न विषयो की परीक्षा मैं गोल्ड मैडल जीत रहे है, जिससे इन बच्चों के मनोबल मैं बढ़ोतरी हो रही है।
स्कूल के प्राचार्य ने बताया की इस प्रकार के एग्जाम से बच्चों मैं भविष्य मैं आने वाली प्रतियोगिता क़े लिए तैयार करना भी है ताकि बच्चे भविष्य मैं अपने लक्ष्य को हासिल कर सके।
स्कूल क़े प्रबंधक विकास जैन,प्राचार्य प्रदीप यादव, परीक्षा की इंचार्ज मानसी राठौड़, स्कूल क़े कोऑर्डिनेटर जितेश व्यास और उप प्राचार्य रजनीश जैन ने सभी छात्रों को बहुत बहुत बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।








Users Today : 1