
धरणेन्द्र जैन
खैरवाड़ा। जन्म मृत्यु एवं विवाह पंजीयन की घटनाओं का शत् प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करने, पहचान पोर्टल की कार्य प्रणाली एवं नवीन प्रावधानों से अवगत कराने के उदेश्य से प्रशिक्षण महावीर प्रसाद जिला रजिस्ट्रार एवं संयुक्त निदेशक आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग उदयपुर की अध्यक्षता में पंचायत समिति खेरवाड़ा के सभागार में आयोजित किया गया। जिला रजिस्ट्रार ने प्रशिक्षण में बताया गया की जन्म मृत्यु रजिस्ट्रीकरण अधिनियम के तहत जन्म एवं मृत्यु की घटनाओ का शत प्रतिशत पंजीयन अनिवार्य है। साथ ही सहायक निदेशक डॉ. पीयूष भंडारी एवं मास्टर ट्रेनर्स मेघराज पटेल ने जन्म मृत्यु एवं विवाह रजिस्ट्रेशन के संगठन प्रावधानों एवं अधिनियामानुसार जन्म मृत्यु की समस्त घटनाओं का पंजीयन निर्धारित अवधि में कर आवेदक को 7 दिवस में प्रमाण पत्र उपलब्ध करवाने एवं मृत्यु प्रमाण पत्र हेतु MCCD कोड प्रपत्र संख्या 4 एवं 4A शत प्रतिशत उपलब्ध करवाने हेतु आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में ब्लॉक खेरवाड़ा के समस्त रजिस्ट्रार एवं उप रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु), ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी नारायण लाल पटेल, शिवचरण मीणा, सांख्यिकी निरीक्षक एवं राहुल त्रिवेदी, संगणक उपस्थित थे।








Users Today : 7