Home » पंचायतीराज » करावाडा में नव स्वीकृत आंगनबाड़ी केन्द्र का उद्घाटन

करावाडा में नव स्वीकृत आंगनबाड़ी केन्द्र का उद्घाटन



धरणेन्द्र जैन
खैरवाड़ा। पंचायत समिति नयागांव की ग्राम पंचायत करावाडा में विधायक डाक्टर दयाराम परमार की अनुशंसा पर नव स्वीकृत आंगनबाड़ी केन्द्र मुस्लिम बस्ती का उद्घाटन आज पंचायत समिति नयागांव की प्रधान कमला परमार ने फीता काट कर उद्घाटन किया।
   उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि  कमला परमार ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुस्लिम बस्ती में आंगनबाड़ी केन्द्र स्वीकृत होने पर स्थानीय छोटे बच्चों एवं महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा। समारोह की अध्यक्षता पंचायत समिति नयागांव के सदस्य अब्दुल रहिम मकरानी, विशिष्ट अतिथि  महिला पर्यवेक्षक कृष्णा परमार, फरीद मोहम्मद मकरानी थे।विशिष्ट अतिथि के पद से समारोह को सम्बोधित करते हुए कृष्णा परमार ने आंगनबाड़ी केन्द्र की विभिन्न गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य कोमल  कुमार कवरीया, वार्ड पंच सीरीन बानो, जायदा बेगम, सेहनज बेगम,समाज सेवी आलम खां, स्थानीय विद्यालय के शिक्षक छात्र-छात्राऐं, ग्रामीण उपस्थित थे। अन्त में अध्यक्ष अब्दुल रहीम मकरानी ने धन्यवाद व्यक्त किया।

Leave a Comment