Home » शिक्षा » लदानी के किसान की बेटी लीला गाडरी ब्लॉक स्तरीय युवा महोत्सव में प्रथम।

लदानी के किसान की बेटी लीला गाडरी ब्लॉक स्तरीय युवा महोत्सव में प्रथम।

मावली ब्लॉक स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन हुआ ।

पीएम श्री विद्यालय मावली जंक्शन में मावली ब्लॉक के युवाओं ने विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं में लिया भाग   कार्यक्रम की अध्यक्षता उपखण्ड अधिकारी रमेश सिरवी पुनाड़िया ने की।  मुख्य अतिथि गोपाल कृष्ण पालीवाल थे।  विशिष्ट अतिथियों में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार सुथार, पालिका अध्यक्ष हेमेन्द्र जाट, कैलाश गाडरी, रोशन लाल सुथार, नन्द लाल खटवड़, पुष्पेन्द्र सिंह, हिरा लाल जाट, राजेन्द्र गौखरू एवं पीईईओ /यूसीईईओ थे।
युवा महोत्सव ब्लॉक स्तरीय प्रभारी मोहन लाल स्वर्णकार
ने सम्पूर्ण आयोजन की जानकारी प्रस्तुत कर अतिथियों, संभागियों, युवाओं, सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया ! संचालन शंकर जाट ने किया ।

संचालन समिति के  चंद्र शैखर चौधरी, सुधार शर्मा, शैलेश कोठारी सहित अन्य सदस्यों ने अतिथियों का किया स्वागत ।

उमेश माहेश्वरी, प्रदीप सिंह नेगी, मनोज समदानी, भान सिंह राव,मीठा लाल लौहार, देवेन्द्र कुमार, दीपक तलेसरा, इन्दु हाड़ा, छगन लाल मेघवाल का युवा महोत्सव में विशेष सहयोग रहा।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?