
कन्हैयालाल मेनारिया (बासड़ा)
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अमरपुरा खालसा में भामाशाह श्रीमान् गोटू लाल जी रावत सुपुत्र श्री भगवान लाल जी रावत निवासी अमरपुरा (खालसा) ने 51000/- (इक्कावन) हजार रूपये के कुल 30 टेबल स्टूल सेट दान किये । विद्यालय परिवार की ओर से स्थानीय विध्यालय प्रधानाचार्य श्री राजेंद्र कुमार चौबीसा एवं उप प्रधानाचार्य श्री भंवर लाल मेघवाल द्वारा मोठड़ा व उप्रणा पहना कर स्वागत किया गया। गोटू लाल जी रावत का तिलक कर श्री नानालाल जी मेनारिया (व.शि.) द्वारा स्वागत किया गया। श्री गोवर्धन सिंह राठौड, (व.शि.) एवं श्री नरेश चन्द्र धोबी ने भामाशाह गोटू लाल जी का मुखारविंद आभार व्यक्त किया। विद्यालय के लिए किये गये इस महत्ते दान के लिए सम्पूर्ण विद्यालय परिवार द्वारा श्रीमान् गोटू लाल जी का आभार व्यक्त किया गया ।








Users Today : 27