
धरणेन्द्र जैन
खैरवाड़ा। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय बलीचा में आज व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत स्वास्थ्य एवं सौंदर्य विषय की बालिकाओं को राज्य सरकार द्वारा प्राप्त कक्षा दसवीं एवं 12वीं की बालिकाओं को सौंदर्य किट वितरित किए गए । कार्यक्रम में समाजसेवी शंकर लाल खराड़ी के मुख्य अतिथि एवं मोहनलाल खराड़ी प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में किट वितरित किए गए। कार्यक्रम में गांव की गण्यमान्य व्यक्तियों के अलावा समन्वयक दशरथ डामोर, व्यावसायिक शिक्षिका रेखा बारोट, कैलाश सिसोदिया, बिंदु टेलर, रेशमा डामोर, पुष्पा मीणा, प्रताप पंडोर, भूरालाल पांडोर, नरेश खराड़ी, नरेश स्वामी की भी उपस्थित रही। शंकर खराड़ी ने अपने संबोधन में बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंदर सरकार द्वारा बालकों को पढ़ाई के अलावा भी विभिन्न स्किलस में अध्ययन कराया जाता है, पढ़ने वाले विद्यार्थी केवल नौकरी प्राप्ति करने के लिए ही अध्ययन करते हैं आज के समय में नौकरियां पाना बहुत मुश्किल हो गया है। इसलिए 12 वीं के पश्चात किसी भी स्किल में स्वयं के हुनर के अनुसार रोजगार शुरू कर सकते हैं। अतः अपनी बालिकाओं को अन्य विषयों के साथ-साथ स्वास्थ्य एवं सौंदर्य विषय में भी बालिकाओं को दाखिला दिलायें।








Users Today : 25