
उदयपुर संभाग मे पहली बार एक साथ सर्वाधिक 1800 स्वेटर वितरित , भामाशाह प्रेरक शिक्षक सचिन जैन का रहा योगदान
खैरवाड़ा। धरणेन्द्र जैन। समीपस्थ ऋषभदेव उपखण्ड क्षेत्र के पीएमश्री श्री केशरीयाजी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ऋषभदेव पीईईओ के अधीन 6 विद्यालयों मे, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गडावत पीईईओ के अधीन 8 विद्यालयों मे तथा पीईईओ भूधर अधीन 2 विद्यालयों मे इस प्रकार कुल 16 विद्यालयों मे कक्षा 1 से 8 तक 1800 बच्चों को स्वेटर वितरित किये गए। राउंड टेबल इंडिया के चेयरमैन सौरभ बापना ने बताया की हमारी संस्था द्वारा ऐसे कई सामाजिक कार्य किये जाते है जिनसे जरुरतमंदो की मदद की जा सके। राउंड टेबल इंडिया भारत ही नहीं पुरे विश्व मे परोपकार के काम करता है। इस दौरान राउंड टेबल इंडिया से सौरभ जैन, विवेक वैष्णव, आदित्य सोमानी, दीक्षान्त मेहता, ध्रुव कर्णावट एवं नारायण काबरा उपस्थित रहे। सबसे पहले ऋषभदेव मे कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे उपखण्ड अधिकारी वीरेंद्र सिंह राठोड ने राउंड टेबल इंडिया द्वारा किये जा रहे मानवीय कार्य की भूरी भूरी प्रशंसा की। पूर्व शिक्षा उपनिदेशक महान शिक्षाविद भूपेंद्र कुमार जैन ने अच्छे कार्य करने वालो के साथ सदैव भगवान रहने की बात की। इस दौरान सर्किल इंस्पेक्टर घनश्याम सिंह देवडा, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सतीश गांधी, अति सीबीईओ नाथुलाल सालवी, ए ई एन मुकेश सालवी, पीईईओ गरनाला डॉ करुण सोमपुरा, ऋषभदेव प्राचार्य प्रकाशचंद्र भाणावत, हनुमंत रावल, भामाशाह प्रेरक शिक्षक सचिन जैन सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। इसके बाद गड़ावत मे कार्यक्रम आयोजित कर 8 विद्यालयों के बच्चों को स्वेटर वितरित किये गए जिसमे कार्यवाहक प्राचार्य विनोद भाणावत, उप प्राचार्य रामकृष्ण मीणा सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। इसके बाद रा उ प्रा वि खूंटानेरी भूधर मे कार्यक्रम आयोजित कर 2 विद्यालयो के बच्चों को स्वेटर वितरित किये गए जिसमे प्राचार्य ज्योत्स्ना भंडारी, भूधर सरपंच सहित कई लोग उपस्थित रहे। इस प्रकार कुल 16 विद्यालयों के 1800 बच्चों को स्वेटर वितरित किये गए। भामाशाह प्रेरक शिक्षक सचिन जैन ने बताया की राउंड टेबल इंडिया द्वारा वर्ष 2020 से ऋषभदेव मे स्वेटर वितरित करवाये जा रहे है। इस बार सर्वाधिक 1800 स्वेटर वितरित हुए है जो की उदयपुर संभाग मे पहली बार सर्वाधिक है। राउंड टेबल इंडिया हमेशा जरुरतमंद बच्चों की मदद करने के लिए तत्पर एवं तैयार रहता है।








Users Today : 27