
धरणेन्द्र जैन
खैरवाड़ा। नयागांव उपखंड के ग्राम पंचायत भोमटावाडा निवासी देवीलाल ,प्रेमचंद ,महेश, मनसुख कलाल के माता संतोष देवी का आज 95 वर्ष की उम्र में निधन होने पर आज उनकी अंतिम शोक यात्रा में उनकी पौत्रियों विभा,निक्की, डीसी,ध्वनि ने दादी की अर्थी को कंधा दिया यही नही अंतिम शोक यात्रा में पैदल चलकर सभी पोतियां (पोत्रिया) शमशान घाट तक भी आई एवं श्मशान में अंतिम क्रिया कर्म में भी भाग लिया। कनबई क्षेत्र के समाज अध्यक्ष धूलेश्वर कलाल ने बताया कि हमारे क्षेत्र में यह पहली घटना है निश्चित तौर पर इस घटना से आने वाले समय में इससे समाज स्तर पर जो रूढ़िवादी परंपरा है वह समाप्त होगी एवं बेटिया भी आगे आने की शुरुआत करेगी एवं समाज भी नई सोच, नई ऊर्जा, और नये भविष्य की ओर आगे बढ़ेगा। धन्य है ऐसी पोतिया (पोत्रीयो)को जिन्होंने आज एक नई शुरुआत की।








Users Today : 25