Home » शिक्षा » सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को हो रही है वर्क बुक वितरण

सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को हो रही है वर्क बुक वितरण



कक्षा- 9 व10 वर्क बुक  मंगलवार को होगी वितरण।

मावली ( नरेन्द्र त्रिपाठी) ! मावली ब्लॉक के सभी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों( कक्षा- 09 व 10) को वर्क बुक मंगलवार एवं बुधवार को ब्लॉक कार्यालय समग्र शिक्षा मावली से विद्यालय समय में वितरण होगी।
“पहले आओ पहले पाओ” के आधार पर वर्क बुक होगी वितरण।
गणित, विज्ञान एवं अंग्रेजी की वर्क बुक दो दिवस में वितरण की जा रही है।
शाला दर्पण पॉर्टल पर ऑनलाइन नामांकन के आधार पर वर्क बुक वितरण होगी।
संबंधित विद्यालयों के प्रभारी/ प्रतिनिधि को वर्क बुक प्राप्त करने हेतु आना होगा।

अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों के कक्षा- 9 व 10 के विद्यार्थियों की वर्क बुक अंग्रेजी माध्यम की भी वितरण हो रही हैं।

अत: दो दिवस में ब्लॉक कार्यालय से वर्क बुक प्राप्त कर अपने- अपने विद्यालयों में विद्यार्थियों को वितरण दिनांक 12-12-24 तक करके फोटो एवं वितरण करने व उपयोग प्रारंभ करने का प्रमाण -पत्र ब्लॉक कार्यालय में प्रेषित किया जाना है।

कक्षा- 8 तक हिन्दी, गणित व अंग्रेजी की वर्क बुक विद्यार्थियों को वितरण हो चुकी हैं।

दो दिवस के बाद कक्षा- दस तक सभी राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों को वर्क बुक तीन विषयों की उपयोग  प्रारंभ होगा।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?